खुदाई के दौरान मिली बेशकीमती पत्थर की बनी प्राचीन प्रतिमाएं, एक सप्ताह से चल रहा है खुदाई का काम
Historical Village In Bihar: शेखपुरा में खुदाई के दौरान नायाब मूर्तियां मिलने से लोगों में काफी ख़ुशी है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारा गांव भी ऐतिहासिक है।

Historical Statue Found In Sheikhpura: बिहार में कई ऐतिहासिक और प्राचीन जगहें मौजूद हैं। पर्यटन के ऐतबार से भी कई स्थल है। कुछ तो गुमनामी का शिकार हो चुका है, कुछ व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से लचर स्थिति में है।
प्राचीन स्थल के साक्ष्य किसी ना किसी तरह मिल ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही मंज़र शेखपुरा ज़िला के मेहुस गांव (सदर प्रखंड) में देखने को मिला। दरअसल गांव स्थित बड़की पोखर में खुदाई के दौरान बेशकीमती पत्थर से बनाई गई तीन प्राचीन मूर्तियां मिलीं।
पोखर से निकली मूर्तियों को साफ सुथरा कर ग्रामीणों ने पास के शिव मंदिर में रख दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान 4 फीट ऊंची और 2 फीट बहुत ही पुरानी तीन प्रतिमाएं मिली हैं। खुदाई के दौरान पोखर से भगवान विष्णु की मूर्ति सुरक्षित निकली।
देवी लक्ष्मी और एक दूसरे देवता की प्रतिमा टूट गई। जेसीबी खुदाई की वजह अंदाज़ा नहीं मिला और प्रतिमाएं खंडित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मूर्तियों को देखने से है कि प्रतिमा काफी साल पुरानी और बेशकीमती है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले इसी गांव में सूर्य भगवान की बेशकीमती धातु से बनी मूर्ति निकली थी।
पटना से पुरातत्व विभाग की टीम ने गांव पहुंची थी और मूर्ति की जांच कर उसे तालाब के पास ही स्थापित कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सड़क किनारे सूखे बड़की पोखर की खुदाई का काम चल रहा है। 20 बीघा ज़मीन में फैले तालाब की खुदाई ग्रामीणों ने द्वारा गठित समिति की तरफ़ से करवाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications