हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, मांझी ले सकते हैं बड़ा फैसला

HAM party meeting in Patna पटना। बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( Hindustani Awam Morcha ) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को है। इस बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi ) बड़ा फैसला ले सकते हैं। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि वो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद किसे सौंपने वाले हैं।

Hindustani awam morcha meeting jitan ram manjhi will take big decision

पटना में जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर होने वाली हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( Party Ntional President ) की जिम्मेदारी अपने बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ( Minister Santosh Suman ) को सौंपी जा सकती है। बता दें कि संतोष सुमन बिहार के एमएलसी हैं और बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं। बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। साथ ही वो हाल ही में कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि वो भी लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नक्शे कदम पर चलते हुए पार्टी का कमान समय रहते बेटे को सौंप रहे हैं, जबकि संरक्षक की भूमिका में खुद रहेंगे। इसके अलावा इस बैठक में पदाधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। बता दें कि बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी एनडीए का हिस्सा है और सरकार में शामिल भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+