Lok Sabha Chunav: बिहार में क्या अंदर ही अंदर हो चुकी है NDA की सीट शेयरिंग, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं सभी दल के नेता अपने मुताबिक सीटों पर दावेदारी भी पेश कर रहे हैं। सभी की निगाहें बिहार में 'NDA और INDIA' के सीट शेयरिंग पर टिकी हुईं हैं।

संभावनाओं की सियासत के बीच सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि एनडीए में अंदर ही अंदर सीटों की शेयरिंग हो चुकी है। नवगछिया से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान के बाद से ही अटकलों का बाज़ार गर्म हो चुका है।

NDA Seat Sharing between JDU and BJP

गोपाल मंडल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपको टिकट मिल गया है, तो उन्होंने कहा कि टिकट मेरे पॉकेट में ही रहता है। हम काम करके दिखाते हैं।

गोपाल मंडल से जब यह कहा गया कि वहां से आपकी पार्टी के ही सांसद अजय कुमार मंडल हैं तो वह मान जाएंगे। इस पर उन्होने कहा कि हां वह बीमार चल रहे हैं, हम ही चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे कहा गया कि शाहनवाज हुसैन भी एनडीए से दावेदार माने जा रहे हैं।

गोपाल मंडल ने कहा कि शहनवाज़, तहनवाज़ को बहुत जिता चुके हैं, लेकिन अब हम चुनाव लड़ेंगे। टिकट नहीं मिलने का सवाल ही नहीं है। अजय मंडल समझा दिए कि छोटा भाई MLA का चुनाव लड़ना, MP के चुनाव में गिर जाओगे तो कोई उठाने वाला नहीं मिलेगा।

गोपाल मंडल के इस बयान के बाद से यह चर्चा तेज़ हो गई है कि एनडीए मे नीतीश कुमार के साथ सीट शेयरिंग की डील पक्की हो चुकी है। जदयू 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतनी सीटों जीत दर्ज की थी, इस बार उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हां ये हो सकता है कि उम्मीदवार के चेहरे और क्षेत्र बदल जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+