IAS बनने दिल्ली आया बिहार का Harsh Rajput यूं बना धाकड़ Youtuber, अब खरीदी 50 लाख की Audi
बिहार के हर्ष राजपूत आईएएस बनने के लिए दिल्ली आए थे। UPSC की तैयारी नहीं हो सकी तो Youtuber बन गए। Dhakad News के रिपोर्टर धर्मेंद्र धाकड़ का किरदार शिद्दत से निभाते हैं।

Harsh Rajput Dhakad News Biography in Hindi : 27 वर्षीय Youtuber हर्ष राजपूत (Harsh Rajput ) ने 50 लाख रुपए की ऑडी ( Audi) कार खरीदकर अपने घर पर गायों में तबेले में खड़ी कर दी। धाकड़ न्यूज (Dhakad News) के रिपोर्टर धर्मेंद्र धाकड़ (Dharmendra Dhakad) के कॉमेडी वीडियो के बाद उसकी यह धाकड़ कमाई वाली न्यूज खूब वायरल हो रही है। बेइंतहा गरीबी देखने वाले धर्मेंद्र धाकड़ की सक्सेस स्टोरी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। सबसे पहले जानिए बिहार के लड़के के धाकड़ रिपोर्टर (Dhakad Reporter) बनने की कहानी। फिर आते हैं ऑडी पर।

औरंगाबाद के रहने वाले हैं हर्ष राजपूत
धर्मेंद्र धाकड़ का रियल नाम हर्ष राजपूत है। ये बिहार के औरंगाबाद के जसोइया गांव के रहने वाले हैं। पिछले साल जोश टॉक्स को दिए एक इंटरव्यू में हर्ष राजपूत ने बताया कि बिहार में लड़के यूपीएससी की तैयारी करके अफसर बनते हैं या इंजीनियरिंग करके बेरोजगार रह जाते हैं या फिर कलम की बजाय देसी कट्टे सरीखे हथियार उठा लेते हैं।
Recommended Video


दिमाग क्रिएटिविटी में चलता था
मेरे साथ भी यही हुआ। बिहार से स्नातक करने के बाद परिजनों ने यूपीएससी पास करके आईएएस बनने के लिए दिल्ली भेज दिया। दिल्ली के मुखर्जी नगर में छोटा सा रूम किराए पर लेकर यूपीएससी की तैयारी करने लगा, मगर मेरा मन पढ़ाई नहीं लगता था। पढ़ने की बजाय मूवी देखकर सो जाया करता था। दिमाग क्रिएटिविटी में चलता था। रोज पढ़ाई का टाइम टेबल बनाता, मगर हर उसका पालन नहीं कर पाता था।

हर्ष राजपूत ने दिल्ली में थियेटर किया
हर्ष राजपूत कहते हैं कि दिल्ली में डेढ़ साल का समय ऐसे ही टाइम टेबल बनाते बर्बाद हो गया। उसी दौरान एक दोस्त की बैंक में सरकारी नौकरी लगी। उसे महाराष्ट्र के किसी गांव में पोस्टिंग मिली। उसकी जिंदगी कुर्सी पर काम करने तक ही सीमित हो गई थी। दोस्त खुश नहीं था। ऐसी नौकरी मुझे भी मंजूर नहीं थी। किराए के मकाने वाली बिल्डिंग के एक फ्लैट में ही मेरा एक बचपन का दोस्त रहता था।
संयोग से उस दिन दोस्त से मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह थियेटर करता है, जिसमें अभिनय करना होता है। मुझे थियेटर के बारे में ज्यादा तो नहीं पता था, मगर उसका काम अच्छा लगा। इसलिए उसका थियेटर देखने दिल्ली के मंडी हाउस चला गया। थियेटर देखने के बाद तो मानो मेरी क्रिएटिविटी को पंख लग गए। मैं भी थियेटर करने लगा।

मुम्बई भी पहुंचा धाकड़ रिपोर्टर!
दिल्ली में पारले जी बिस्किट खाकर भी दिन गुजारे। दो साल तक दिल्ली में थियेटर की बारीकियां सीखीं। फिर हीरो बनने के लिए मुम्बई चला गया। वहां आरामनगर में ऑडिशन देकर बॉलीवुड में किस्मत आजमानी चाही। टीवी सीरियल में छोटे मोटे रोल भी मिले। यह साल 2020 का था। मार्च को मैं मुम्बई से अपने गांव आ गया। कोरोना महामारी घोषित होने के बाद देशभर में लॉकडाउन लग गया।
लॉकडाउन के समय मेरे बैंक खाते में जमा पूंजी करीब डेढ़ लाख रुपए थी। मैंने उन पैसों से लेपटॉप, कैमरा आदि उपकरण खरीदे और यूट्यूबर बनने की ठानी। शुरुआती एक दो वीडियो को अच्छा रेस्पॉंस नहीं मिला। कोरोना की वजह से हर तरफ नकारात्मकता फैली हुई थी। हर कोई तनाव में नजर आता था। मैं खुद तनाव में था। यूट्यूब पर सफल लोगों के वीडियो देखकर मॉटिवेट हुआ।

जब धाकड़ न्यूज के रिपोर्टर का आइडिया आया
उसी दौरान एक रात मुझे आइडिया आया कि जैसे थियेटर में कोई किरदार प्ले करते थे वैसे ही असल जिंदगी में एक ऐसे रिपोर्टर का किरदार निभाया जाए तो ऑन द स्पॉट फनी अंदाज में न्याय करने के लिए पहचाना जाना जाए। तब हर्ष राजपूत यूट्यूब पर धाकड़ न्यूज के रिपोर्टर धमेंद्र धाकड़ बन गया। स्थानीय मजदूरों को हायर करके वीडियो बनाई, जिस पर महज 500 व्यू आए। दूसरा वीडियो डेयर मिल्क लेकर बनाया। ये वाला वीडियो वायरल हो गया। यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 1300 से बढ़कर 20 हजार पहुंच गए। यूट्यूब से कमाई भी शुरू हो गई थी।

Harsh Rajput चैनल पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
साल 2021 में किसी ने हर्ष राजपूत के नाम यूट्यूब पर नया चैनल बनाया था। वो चैनल तेजी से ग्रो कर रहा था। उसके सप्ताहभर में 10 हजार सब्सक्राइबर हो गए। उसके नाम का फायदा मेरे चैनल हर्ष राजपूत को भी मिला। फिर दोस्तों की गाड़ी लेकर दूल्हे वाला वीडियो बनाया। वो वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि तीन दिन में चैनल के सब्सक्राइबर तीन लाख तक पहुंच गए थे। वर्तमान में @HarshRajputofficial व @harshrajput2.0 पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए। इनके सबसे पॉपुलर वीडियो को 2 करोड़ बार देखा गया है।

मुखिया जी फोटोशूट वाला वीडियो भी खूब वायरल
दूल्हे वाला वीडियो तो ट्विटर टॉप ट्रेंड में भी आया। वहीं, मुखिया जी फोटोशूट वाला वीडियो भी खूब वायरल हुआ। वो वीडियो पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के इंटरव्यू व फोटोशूट से संबंधित था, जिसमें धाकड़ न्यूज रिपोर्टर ने मुखियाजी को पीट डाला। वीडियो देख कानून मंत्री किरण रिजिजू ने एक प्रत्याशी की असली रिपोर्टर द्वारा पिटाई समझ कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। हालांकि बाद में उन्हें पता चला धर्मेंद्र धाकड़ यूट्यूबर है और ये वीडियो स्क्रिप्टेड है तो कुछ नहीं कहा।

यूट्यूबर हर्ष राजपूत की कमाई
यूट्यूब चैनलों की कमाई का अनुमान लगाने का दावा करने वाली एक वेबसाइट SocialBlade के अनुसार @HarshRajputofficial यूट्यूब चैनल की सालभर की कमाई 16 से 26 लाख रुपए तक हो सकती है। आजतक से बातचीत में हर्ष राजपूत ने बताया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के एडसेंस से एक माह में आठ लाख रुपए तक भी कमा चुके हैं। ब्रांड प्रमोशन की कमाई अलग।
हर्ष राजपूत ने 25 अक्टूबर 2022 को किसी मेट्रो सिटी में ऑडी कार के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को उसी ऑडी कार की दो तस्वीरें पोस्ट की, जो उनके घर पर गायों के तबेले में खड़ी थी। मीडिया से बातचीत में हर्ष राजपूत ने बताया कि उन्होंने करीब 50 लाख रुपए कीमत की ऑडी ए-4 कार खरीदी है। साथ ही यूट्यूब की कमाई से लोन के चलते अपने घर को नीलाम होने से भी बचाया।
ऑडी खरीदने पर मिल रही बधाई
गायों के तबेले में खड़ी ऑडी की तस्वीर के साथ हर्ष राजपूत ने कैप्शन लिखा कि 'ये मेरा घर है ( बाये वाला ) आस पास की हालत आप देख सकते हो । आप किस परिवेश में पैदा हुए हो इस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं है लेकिन आगे चल कर आप किस परिवेश में रहते हो ये आपके हाथ में है , तो जहां कही भी हो और किसी हालत में हो सपने देखना मत छोड़ना और बड़े देखना, खूब बड़े क्योंकि सपने पूरे होते है ...'कमेंट में लोग राजपूत को कार खरीदने का पर बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications