HAM Candidate List: जीतन राम मांझी ने जारी की पहली लिस्ट, 6 सीटों के उम्मीदवारों का किया ऐलान
HAM Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन प्रकिेया के बीच भाजपा ने मंगवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद एनडीए गठबंधन के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को जारी की गई इस सूची में छह प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने चार मौजूदा विधायकों को उनकी पुरानी सीटों से ही दोबारा मौका दिया है, जो एनडीए गठबंधन में 'हम' के हिस्से आई हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने अपने घटक दलों के साथ सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया था। जिसमें भाजपा और जेडूयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, और जीतन राम मांझी की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को भी 'हम' की तरह 6 सीटें मिली है। इन 6 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान मांझी ने कर दिया है।
6 सीटों पर मांझी की HAM ने उतारे ये उम्मीदवार
- इमामगंज विधानसभा सीट से दीपा कुमारी
- टिकारी विधानसभा सीट से अनिल कुमार
- बाराचट्टी विधानसभा सीट से ज्योति देवी
- अतरी विधानसभा सीट से रोमित कुमार
- सिकंदरा विधानसभा सीट से प्रफुल्ल कुमार मांझी
- कुटुंबा विधानसभा सीट से ललन राम












Click it and Unblock the Notifications