हाजीपुरः शराब की तस्करी के मामले में MBBS की छात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेडरूम से जखीरा बरामद
हाजीपुर। बिहार में एक तरफ जहां शराबबंदी को और बढ़ावा देने के लिए राज्य की सरकार सख्त रवैया अपना रही है और लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं पढ़े-लिखे लोग इस कानून को खोखला करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में हाजीपुर जिले के नगर थाना पुलिस ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा को शराब तस्करी का गैंग चलाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा के अलावा पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात को हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर के घर पर छापेमारी की थी। नगर थाना के चिकनौटा स्थित एक मकान पर फरार तस्कर को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया गिरफ्तारी के दौरान मेडिकल छात्रा के घर के बेडरूम से लेकर गैराज तक शराब का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके घर से दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।
इन्हीं गाड़ियों से शराब की डिलिविरी होनी थी। पुलिस के मुताबिक तस्कर विकास की पत्नी MBBS की छात्रा है, जो पढ़ाई के साथ शराब के कारोबार में शामिल थी और पूरा कारोबार घर से चल रही थी। दोनों पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के साथ मेडिकल छात्रा को भी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशासन शराब तस्करों को पकड़ने के लिए जगह- जगह छापेमारी कर रही है।
वहीं दानापुर अनुमंडल के नवलपुर थाना क्षेत्र के डीहरा शेखपुरा के बांध पर बेखौफ अपराधियों ने पहले से घात लगा कर हमला किया और युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवती को तीन गोलियां मारी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications