Lok Sabha Chunav Bihar: चिराग पासवान ने क्यों कहा खगड़िया में हर किसी से रिश्ता है, मैं बेटा, भाई और भतीजा हूं

Khagaria Lok Sabha Seat: बिहार में तीसरे चरण के लिए मतदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने गृह जिला खगड़िया पहुंचे। अलौली विधानसभा अंतर्गत शहरबन्नी स्थित मध्य विद्यालय बेलाही के बूथ नंबर 8 पर वोट डाला।

मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस महापर्व पर में अपना योगदान दें। अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह हर भारतीयों की जिम्मेदारी है, बाहर निकलें।

hajipur-nda-candidate-chirag-paswan-casted-vote-in-khagaria-lok-sabha-seat-news-hindi

इस बार हमलोग उम्मीद करते हैं कि मत- प्रतिशत भी ज्यादा रहेगा पिछली बार से भी ज्यादा होगा और हर कोई अपना अपना योगदान इस महापर्व में देगा। चिराग पासवान से जब यह सवाल किया गया कि आप यहां पर नेता बनकर आए हैं या बेटा बनकर, आपका यहां पर घर है।

इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि मैं बेटा बनकर यहां पर आया हूं। हर किसी से यहां पर मेरा परिचय है, हर कोई हमारे रिश्ते में हैं ,तो मैं यहां सिर्फ एक बेटा, भाई, भतीजा बनकर आया हूं। इससे पहले हाजीपुर में चुनाव प्रचार करते हुए चिराग ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। संविधान औऱ लोकतंत्र खतरे में का लोगों को कितनी बार डर दिखाया जाएगा। 10 सालों नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, कोई बताए किस चीज़ पर खतरा आ गया।

महागठबंधन के लोग अपनी खामियां छुपाने के लिए जनता को भ्रमित कर रह हैं। कांग्रेस की गोद में बैठ लोग बताएं कि क्या कांग्रेस ने आपातकाल लगाने का काम नहीं किया था। जेपी ने कांग्रेस को ही सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+