Hajipur Lok Sabha Seat: रामबिलास पासवान ने भेदा था कांग्रेस का किला, फिर कायम किया अपना वर्चस्व
Bihar Politics, Hajipur Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर सियासी दलों ने राजनीतिक रणनीतिया बनानी शुरू कर दीं हैं। प्रदेश की चुनावी चर्चा के बीच आज हम आपको बिहार की सबसे हॉट लोकसभा सीटों में शुमार की जाने वाली हाजीपुर लोकसभा सीट का इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं।
हाजीपुर लोकसभा सीट पर आपात काल के पहले तक कांग्रेस का वर्चस्व था। 1977 में पहली बार यह सीट SC के लिए रिज़र्व हुई थी। 1997 में कांग्रेस के ख़िलाफ़ चली सियासी हवा में ना सिर्फ़ युवा नेता रामबिलास पासवान ने इस सीट पर कांग्रेस के किले में सेंधमारी की, बल्कि इस सीट पर अपनी राजनीतिक पकड़ भी मज़बूत की।

रामबिलास पासवान ने अपने पहले लोक सभा चुनाव में देश में सबसे ज़्यादा 4 लाख 69 हज़ार 7 वोट हासिल कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। 1980 के चुनाव में भी उन्होंने जीत का परचम लहराया। वहीं 1984 में कांग्रेस प्रत्याशी रामरतन ने उन्हें चुनावी मात दी।
1989 के चुनाव में रामबिलास पासवान ने कांग्रेस प्रत्याशी महावीर पासवान को 5 लाख 4 हज़ार 448 मत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद से साल 2009 तक इस सीट पर रामबिलास पासवान जीत का परचम लहराते रहे।
2009 के लोकसभा चुनाव में जदयू के दिग्गज नेता रामसुन्दर दास से ने उन्हें चुनावी मात दी। इसके बाद 2014 में उन्होंने फिर से जीत का परचम लहराया और 8वीं बार हाजीपुर से सांसद चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठंबधन के तहत रामबिलास पासवान ने अपने छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को चुनावी मैदान में उतारा। उन्होंने जीत दर्ज कर पासवान परिवार का वर्चस्व कायम रखा।
हाजीपुर लोकसभा सीट के सांसदों की सूची
1952: राजेश्वरा पटेल, कांग्रेस
1957: राजेश्वरा पटेल, कांग्रेस
1962: राजेश्वरा पटेल, कांग्रेस
1967: वाल्मीकि चौधरी, कांग्रेस
1971: रामशेखर प्रसाद सिंह, कांग्रेस
1977: राम विलास पासवान, जनता पार्टी
1980: रामविलास पासवान, जनता पार्टी
1984: राम रतन राम, कांग्रेस (इंदिरा)
1989: रामविलास पासवान, जनता दल
1991: रामसुंदर दास, जनता दल
1996: रामविलास पासवान, जनता दल
1998: रामविलास पासवान, जनता दल
1999: रामविलास पासवान, जनता दल (यूनाइटेड)
2004: रामविलास पासवान, लोक जन शक्ति पार्टी
2009: रामसुंदर दास, जनता दल (यूनाइटेड)
2014: राम विलास पासवान, लोक जन शक्ति पार्टी
2019: पशुपति कुमार पारस, लोक जन शक्ति पार्टी












Click it and Unblock the Notifications