दबंग राजद विधायक सुरेंद्र यादव पर लुटेरों ने किया जानलेवा हमला

बेलागंज क्षेत्र में बाहुबली विधायक सुरेंद्र यादव की गाड़ी को लुटेरों ने रोक लिया और फायरिंग कर दी। इस हमले में विधायक की जान बच गई।

पटना। रविवार की देर रात अपराधियों ने गया जिले में बेलागंज के बाहुबली राजद विधायक सुरेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला किया। अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। पर गोलीबारी में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

दबंग राजद एमएलए सुरेंद्र यादव पर लुटरों ने किया जानलेवा हमला

बेलागंज विधायक डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद रविवार की देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में जा रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे विधायक जैसे ही श्रीपुर बगीचा के पास पहुंचे, पहले से ही पेड़ गिराकर लोगों को लूट रहे अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

दबंग राजद एमएलए सुरेंद्र यादव पर लुटरों ने किया जानलेवा हमला

इस घटना में विधायक के साथ-साथ मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। अपराधियों को फायरिंग करते देख विधायक के अंगरक्षक भी गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में विधायक की सफारी के पीछे विंडस्क्रीन पर गोली लगने के निशान हैं।

वहीं इस मामले में अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी देने में कतरा रहे हैं। सूत्रों की अगर मानें तो गया पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+