Bihar News: BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी, परीक्षा केंद्र पर भूल से न करें ये काम

BPSC Teacher Exam: बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-27/2023, के तहत बेगूसराय ज़िले में अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। 8 दिसंबर को 9 परीक्षा केन्द्रों पर, 09 दिसंबर को 14 परीक्षा केन्द्रों पर, 10 दिंसबर को 8 परीक्षा केन्द्रों पर, 14 दिसंबर को 14 परीक्षा केन्द्रों पर और 15 दिसंबर 14 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पालियों में (12:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक) आयोजित की जायेगी।

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2023 सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारी, सह गश्ती दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ आज 5 दिसंबर को बैठक की गई।

Guidelines issued for BPSC teacher recruitment exam, dont do these mistake at centre bihar

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षा राज्य के लिए बहुत ही ज़रूरी एग्ज़ाम है। इसलिए परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके कराने की पूरी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की है। इसी क्रम में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों सही ढंग से निभाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में कहा गया कि आयोग की परीक्षाओं में बिहार परीक्षा नियंत्रण अधिनियम-1981 लागू है। इस अधिनियम की धारा के तहत उल्लंघन करने वाले केंद्राधीक्षक, वीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी के कदाचार में संलिप्त पाए पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

परीक्षार्थियों के फ्रीस्किंग, परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के वक्त तक लागू द.प्र.स. की धारा-144 का गंभीरता से पालनसपरीक्षा केंद्रों के आसपास दुकानों विशेष तौर पर स्टेशनरी, फोटोकॉपी से संबंधित दुकानों का निश्चित रूप से बंद रखने का निर्देश। ताकि कदाचार की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके।

परीक्षा रूम में किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन न रहे, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश संबंधी प्रावधानों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश परीक्षा होने से ढ़ाई घंटे पहले उम्मीदवार को अपना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश किया जाना है। एग्ज़ाम शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर हाज़ि होना ज़रूरी।

परीक्षार्थियों का स्कैनिंग करते हुए फोटो और पहचान पत्र के साथ मिलान करने के बाद ही परीक्षा केन्द्र के अन्दर जाने की इजाज़त मिलेगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले आने पर भी परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इज़ाज़त नहीं होगी। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को ई-एडमिट कार्ड, फोटो आईडी, नीला/काला बॉल पेन एवं फोटो के अतिरिक्त कोई भी सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+