कनपटी पर था घोड़ा करनी पड़ी शादी, बताया गया था हिरोइन दिखती है लड़की
लड़की का परिवार पहले मनाने की कोशिश में लगा रहा तो बाद में ना मानने पर दूल्हे को बंदूक की नोक पर मंडप में ले गया।
पटना। शादी के माहौल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लड़के को पता चला कि शादी उस लड़की से नहीं हो रही है जिससे तय की गई थी। फिर क्या था लड़के ने शादी करने के लिए मना कर दिया और आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी शादी तो दूसरी लड़की से कराई जा रही है हमारी वाली तो हिरोइन दिखती है। बारात के खाने-पीने से लेकर शादी की पूरी तैयारी कर चुका लड़की का परिवार पहले मनाने की कोशिश में लगा रहा तो बाद में ना मानने पर दूल्हे को बंदूक की नोक पर मंडप में ले गया और सिंदूरदान की रस्म पूरी कराई गई।

जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले विजय कुमार श्रीवास्तव की बहन विभि की शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में राजेश कुमार श्रीवास्तव से तय की गई थी। शादी तय होने के बाद लड़का पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचा तो जयमाला के वक्त लड़की देख उसके होश उड़ गए। तो दूल्हे के विरोध करने पर बंदूक की नोक पर उसकी शादी करा दी गई। शादी के बाद लड़का, लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं था। इसे देखते हुए उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया गया। जैसे ही मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अजीत कुमार के साथ कई गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। फिर मामले की सूचना नजदीकी थाने को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आपसी समझौते की बात करते हुए विवाद को खत्म किया तब लड़की वाले ने उसे आजाद किया और दूल्हा दुल्हन लेकर घर गया।
वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री अजीत कुमार से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि शादी में माहौल बिगड़ रहा है। तब हम लोग यहां पहुंचे और सामाजिक पहल से शादी कराई गई। वहीं थानेदार रमेश मिश्रा ने बताया कि दूल्हे ने शादी करने को लेकर पुलिस को एक शपथ पत्र सौंपा है। इसमें बताया कि वो अपनी मर्जी से शादी कर रहा है, दुल्हन के साथ किसी प्रकार का कुछ भी होता है तो वो इसके लिए जिम्मेदार होगा।












Click it and Unblock the Notifications