शादी के बीच दूल्हे ने कहा- मेरा बाकी का एक लाख रुपया दो नहीं तो शादी नहीं करेंगे, देखें वायरल वीडियो

पटना। एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकारें दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं। वहीं समाज में अब भी दहेज लोभी चंद रुपयों को लेकर शादी करने से इनकार कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बिहार से, जहां शादी के बीच कार्यक्रम में दूल्हे ने दहेज में बाकी रुपयों की मांग कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसके बाद इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा दूल्हा सरकारी नौकरी करता है और उसके पिता मास्टर हैं।

दूल्हे ने कहा- दहेज मांगने में क्या बुराई है

दूल्हे ने कहा- दहेज मांगने में क्या बुराई है

वायरल वीडियो में आप स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं कि दूल्हा कह रहा है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह शादी नहीं करेगा और बारात वापस चली जाएगी। इसके अलावा दूल्हे ने यह भी कहा कि दहेज मांगने में क्या बुराई है। अभी भी बेहद सामान्य है दहेज मांगना। मुझे नहीं मिला इसलिए आप लोग मुझे जानते हैं लेकिन अगर मिल जाता तो आप नहीं जानते।

स्टेज पर चढ़कर कहा- नहीं पूरी होगी डिमांड तो नहीं करेगा शादी

स्टेज पर पहुंचने के बाद दूल्हे ने कहा कि अगर उसकी डिमांड नहीं पूरी होगी तो वह अभी बारात वापस लेकर चला जाएगा। इसके अलावा वायरल वीडियो में दूल्हा यह भी कह रहा है कि उन्हें अपनी हैसियत के हिसाब से ही शादी करनी चाहिए थी।

दूल्हे ने एक लाख रुपये की मांग की

दूल्हे ने एक लाख रुपये की मांग की

दूल्हे ने कहा कि सरकारी नौकरी करते हैं ऐसे में उसकी मांग पूरी होनी चाहिए। इस दौरान दुल्हन कहती है कि जितना मांगा उतना दिया और बस एक लाख ही तो बाकि है। फिर दूल्हा कहता है कि अभी सोने की चेन और अंगूठी भी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+