Govt Schemes Update: PM मत्स्य किसान योजना मछुआरे हो रहे सशक्त, 35% तक मिल रहा अनुदान, जानिए कैसे उठाएं लाभ

Govt Schemes Update: बिहार में मछुआरों की तकदीर अब बदल रही है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत राज्य सरकार मत्स्य पालकों को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मत्स्य निदेशालय द्वारा इस योजना को ज़मीन पर उतारा जा रहा है।

इस योजना का सबसे अहम पहलू है नेशनल फिशरिज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP), जहां अब तक बिहार के 1.12 लाख से ज्यादा मत्स्य पालकों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह प्लेटफॉर्म न केवल मत्स्य पालकों को डिजिटल पहचान पत्र देता है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय मार्गदर्शन, योजनाओं की जानकारी और 35% तक का प्रदर्शन अनुदान भी उपलब्ध कराता है।

Govt Schemes

सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
NFDP पर रजिस्ट्रेशन कर किसान, SHGs, सहकारी समितियां और छोटे उद्यमी मछली पालन को एक संगठित व्यवसाय में तब्दील कर रहे हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलने लगा है और उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
जो भी व्यक्ति या संगठन इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, वे https://nfdp.dof.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले के जिला मत्स्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

समृद्धि की नई लहर
यह योजना केवल मछुआरों को आर्थिक रूप से सक्षम नहीं बना रही, बल्कि बिहार के असंगठित मत्स्य क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने का एक ठोस उदाहरण भी पेश कर रही है। यह बदलाव न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+