Bihar News: अब फाइलों में नहीं फंसेगा सरकारी कर्मचारियों का हक, 13 लाख कर्मियों को चुनाव से पहले मिला तोहफ़ा

Bihar News: बिहार में सरकारी विभाग में छुट्टियों के आवेदन को लेकर हज़ारों सरकारी कर्मचारी सोच में पड़ जाते हैं। छुट्टी की फाइल विभाग में कहां अटकी है, कोई नहीं जानता। क्या करें, कैसे मिलेगी छुट्टी... अब यह तस्वीर बदलने जा रही है।

ऐतिहासिक और जनहितकारी: बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल करते हुए राज्य के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका (Service Book) को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है, जिससे न सिर्फ कर्मचारियों का कार्य-जीवन आसान होगा, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

Government Of Bihar

एंड्रॉइड ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ: पटना में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने एक एंड्रॉइड ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया, जिससे अब सरकारी कर्मचारी, छुट्टी के लिए डिजिटल आवेदन कर सकेंगे। इतना ही नहीं सेवा से जुड़े दावे और भी अपील दर्ज कर पाएंगे। अपनी सर्विस बुक की जानकारी रीयल टाइम देख सकेंगे

साथ ही, आम नागरिकों के लिए बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन अपील व रिव्यू पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिससे सरकारी सेवाओं में देरी या अस्वीकृति की स्थिति में डिजिटल माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

चुनावी साल में प्रशासनिक सुधार क्यों अहम हैं?: 2025 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में प्रशासनिक पारदर्शिता, ई-गवर्नेंस और जन सहभागिता को बढ़ावा देना सरकार की विश्वसनीयता बढ़ा सकता है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया भी आसान होगी, जो एक बड़ा चुनावी संदेश भी हो सकता है।

क्या-क्या हुआ डिजिटल?: सेवा पुस्तिका ऑनलाइन हो गई है। वहीं मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई मॉड्यूल, वेतन प्रबंधन, पेंशन एवं बीमा प्रणाली, ई-सेवा बुक औऱ स्वयं सेवा गाइडलाइन का विमोचन भी किया गया। ऑनलाइन अपील एवं रिव्यू पोर्टल से भी कर्मचारियों को आसानी होगी।

जनता और कर्मचारी क्या करें?: ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद आसानी से डिजिटल सेवा पुस्तिका की जानकारी प्राप्त करें। जरूरत पड़ने पर पोर्टल के ज़रिए शिकायत या सेवा दावा दर्ज करें।

समारोह में कौन-कौन रहे मौजूद?: समारोह में विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत लाल मीणा, राजस्व एवं भूमि सुधार के अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) के अधिकारी सहित कई नामचीन शख्सियत मौजूद रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+