गोपालगंजः रात को पी शराब और सुबह दो मजदूरों की हो गई मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में शराब पीने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों के शव को सदर अस्पताल में लाया गया है, जबकि एक और व्यक्ति शराब पीने से बीमार है, जिसकी खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसका किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने के चलते दोनों मौत हुई है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बुधवा और 50 वर्षीय कर्मा शामिल हैं।

gopalganj two labours died due to consuming of poisonous alcohol

दोनों मृतक मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों के अनुसार विजयपुर के मझौलिया में नरसिंह साह के ईंट चिमनी पर दोनों काम करते थे और वहीं पर उन्होंने मंगलवार की रात को चुलाई देशी शराब पी रखी थी, जिसके बाद आज सुबह उनके पेट में दर्द हुआ। इलाज के दोनों को भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार और पुलिस की टीम वहां पहुंची। इसके बाद जहरीली शराब पीने से हुई मौत की इस घटना की छानबीन कर रही है। संदिग्ध शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले पर गोपालगंज के डीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+