गोपालगंजः पत्नी की खुदकुशी के दो घंटे बाद उसी कमरे में मिला पति का फंदे पर लटकता हुआ शव
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगा ली। वहां उसकी मौत के कुछ देर बाद ही मृतका के पति ने भी उसी कमरे में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जिले के एसपी आनंद कुमार ने पूरे मामले की साइंटिफिक तरीके से जांच कराने की बात कही है। मृतक महिला का नाम अफरीना खातून है और पति का नाम कैश अहमद है।

मृतक दंपति के दो बच्चे भी हैं और घटना के दौरान दोनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। हालांकि पुलिस इस आशंका में है कि पति की मौत खुदकुशी के चलते हुई है या उसकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि थावे के फुलगनी पंचायत के लोहरपट्टी गांव में 26 वर्षीय हसीना खातून का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के शव को रात के वक्त ही बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
वहीं घटना के कुछ देर बाद पति का शव घर के बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। एसपी ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से बरामद किया गया। एसपी ने कहा कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। हालांकि मृतक महिला के मायके वालों ने पति के ऊपर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक पति कैश अहमद के परिजनों ने भी मृतिका के परिजनों के ऊपर कमरे में बंद कर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति-पत्नी की मौत के बाद इलाके में सनसनी है।












Click it and Unblock the Notifications