Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में NDA का धमाका! 6 विधानसभा सीटों पर कौन जीता कौन हारा?

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा साबित किया है। NDA में शामिल BJP ने गोपालगंज सदर (सुभाष सिंह) और बैकुंठपुर (मिथिलेश तिवारी) सीटें जीती हैं।

JDU ने भोरे (सुनील कुमार), कुचायकोट (अमरेंद्र कुमार पांडेय), बरौली (मनजीत सिंह), और हथुआ (रामसेवक सिंह) सीटें जीती हैं। इस परिणाम से स्पष्ट है कि महागठबंधन (RJD/कांग्रेस) जिले की किसी भी सीट पर NDA के विजय रथ को रोकने में सफल नहीं हो पाया है, जिससे गोपालगंज जिले में भाजपा और जदयू का संयुक्त नेतृत्व मजबूत हुआ है।

Gopalganj Assembly Election Result 2025
LIVE Feed
Nov 14, 2025, 8:26 PM IST

गोपालगंज की छह सीटों में कौन जीता-कौन हारा?

गोपालगंज जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा साबित किया है। NDA में शामिल BJP ने गोपालगंज सदर (सुभाष सिंह) और बैकुंठपुर (मिथिलेश तिवारी) सीटें जीती हैं, जबकि JDU ने भोरे (सुनील कुमार), कुचायकोट (अमरेंद्र कुमार पांडेय), बरौली (मनजीत सिंह), और हथुआ (रामसेवक सिंह) सीटें जीती हैं। इस परिणाम से स्पष्ट है कि महागठबंधन (RJD/कांग्रेस) जिले की किसी भी सीट पर NDA के विजय रथ को रोकने में सफल नहीं हो पाया है, जिससे गोपालगंज जिले में भाजपा और जदयू का संयुक्त नेतृत्व मजबूत हुआ है।
Nov 14, 2025, 3:25 PM IST

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटों अब किसकी बढ़त?

गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटों पर ताजा रुझानों के अनुसार,NDA का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिले की सबसे महत्वपूर्ण गोपालगंज सीट पर 21 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जहां BJP के प्रत्याशी सुभाष सिंह 23,063 वोटों के एक विशाल अंतर से आगे चल रहे हैं। इसी तरह, भोरे (SC) सीट पर JDU के सुनील कुमार ने 13 राउंड पूरे होने के बाद CPI(ML) के प्रत्याशी पर 10,371 वोटों की बड़ी बढ़त बना रखी है। हथुआ सीट पर भी 16 राउंड की गिनती के बाद JDU के राम सेवक सिंह RJD के राजेश सिंह से 4,944 वोटों से आगे चल रहे हैं। अन्य सीटों की बात करें तो, बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर भी BJP के मिथिलेश तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी RJD के प्रेम शंकर यादव पर 13,000 से अधिक वोटों के विशाल अंतर से आगे बताए जा रहे हैं, जबकि कुचायकोट सीट पर JDU के अमरेंद्र पांडेय भी अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, बरौली विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में RJD के दिलीप सिंह आगे थे, लेकिन ताजा समग्र रुझानों में NDA ने इन सभी सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कुल मिलाकर, छह में से पाँच सीटों पर NDA उम्मीदवार निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं।
Nov 14, 2025, 1:07 PM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: गोपालगंज की 6 विधानसभा सीटों पर कौन-कहां से आगे?

गोपालगंज जिले की कुल 6 विधानसभा सीटों में से अधिकांश पर NDA के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गोपालगंज सीट पर BJP के सुभाष सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से बड़े अंतर से आगे हैं। इसी तरह, बैकुंठपुर सीट पर BJP के मिथिलेश तिवारी भी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार कुचायकोट सीट पर अमरेंद्र कुमार पांडेय और भोरे सीट पर सुनील कुमार भी अपने विरोधियों से आगे चल रहे हैं। हथुआ सीट पर भी JDU के राम सेवक सिंह आगे चल रहे हैं। इन शुरुआती रुझानों में, जिले की छह में से पांच सीटें (गोपालगंज, बैकुंठपुर, कुचायकोट, भोरे, और हथुआ) NDA के पक्ष में दिख रही हैं। हालांकि, बरौली विधानसभा सीट पर RJD के उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह शुरुआती चरण की मतगणना में जदयू के मंजीत सिंह से आगे चल रहे हैं।
Nov 14, 2025, 12:32 PM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: गोपालगंज जिले की 6 विधानसभा सीटों का ताजा हाल

गोपालगंज जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार,NDA ने चार सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि महागठबंधन (RJD) दो सीटों पर आगे है। गोपालगंज (सं. 101) सीट पर बीजेपी के सुभाष सिंह 12वें राउंड तक कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से 15,014 वोटों के बड़े अंतर से आगे हैं। वहीं, बैकुंठपुर (सं. 99) में भी बीजेपी के मिथिलेश तिवारी 5वें राउंड तक आरजेडी के प्रेम शंकर प्रसाद से 7,234 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीयू के खाते में कुचायकोट (सं. 102) और भोरे (SC) (सं. 103) सीटें जाती दिख रही हैं, जहाँ अमरेंद्र कुमार पांडे (3,333 वोटों से आगे) और सुनील कुमार क्रमशः आगे चल रहे हैं। इसके विपरीत, महागठबंधन की ओर से आरजेडी के उम्मीदवार बरौली (सं. 100) और हथुआ (सं. 104) सीटों पर आगे हैं। बरौली में आरजेडी के दिलीप कुमार सिंह तीसरे राउंड तक 1,564 वोटों से आगे हैं, जबकि हथुआ में आरजेडी के राजेश कुमार सिंह 5वें राउंड तक जेडीयू के रामसेवक सिंह से 1,455 वोटों की मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।
Nov 14, 2025, 11:29 AM IST

Hathua Election Result 2025 LIVE: हथुआ विधानसभा: पांचवें राउंड का अपडेट

हथुआ विधानसभा (सं. 104, बिहार) सीट पर मतगणना के पांचवें राउंड के पूरा होने तक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजेश कुमार सिंह ने 16,078 मतों के साथ अपनी बढ़त (Leading) बरकरार रखी है। वह जनता दल (यूनाइटेड) के रामसेवक सिंह से 1,455 मतों से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 14,623 वोट मिले हैं और वे पीछे (Trailing) हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की शबनम खातून 1,070 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार उनसे काफी पीछे हैं।
Nov 14, 2025, 11:24 AM IST

Barauli Vidhan Sabha Chunav Results 2025 Live: बरौली विधानसभा: तीसरे राउंड का हाल

बरौली विधानसभा (सं. 100, बिहार) सीट पर मतगणना के तीसरे राउंड के पूरा होने तक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिलीप कुमार सिंह ने 9,863 मतों के साथ बढ़त (Leading) बना ली है। वह जनता दल (यूनाइटेड) के मनजीत कुमार सिंह से 1,564 मतों से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 8,299 वोट मिले हैं और वे पीछे (Trailing) हैं।
Nov 14, 2025, 11:18 AM IST

Bhore Chunav Result 2025: जदयू उम्मीदवार आगे

भोरे विधानसभा सीट पर भी जदयू ने बढ़त बनाई हुई है। जदयू प्रत्याशी सुनील कुमारआगे हैं। भाकपा (माले) के उम्मीदवार धनंजय पीछे चल रहे हैं।
Nov 14, 2025, 11:16 AM IST

Baikunthpur Chunav Result 2025: बैकुंठपुर: भाजपा प्रत्याशी की बढ़त जारी

Baikunthpur Chunav Result 2025: बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है और भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी बढ़त में बने हुए हैं। वहीं राजद उम्मीदवार प्रेमशंकर राय पीछे चल रहे हैं।
Nov 14, 2025, 11:13 AM IST

Kuchaikote Seat Result Live: कुचायकोट: जदयू की बढ़त बरकरार

Kuchaikote Seat Result Live: कुचायकोट विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण कुशवाहा दूसरे स्थान पर हैं।
Nov 14, 2025, 10:53 AM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: पांचवें राउंड की गिनती के बाद कौन आगे?

गोपालगंज विधानसभा सीट के पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा के सुभाष सिंह 17,301 वोट पाकर 4,585 की मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे हैं, जबकि कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग 12,716 वोट के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की इंदिरा यादव 1,941 वोट पर दूर तीसरे नंबर पर हैं, और बाकी उम्मीदवार—आज़ाद अनूप कुमार श्रीवास्तव, AIMIM के अनश सलाम और आप के बृज किशोर गुप्ता—सब 1,000 से कम वोटों के साथ मुकाबले से बाहर होते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर राउंड 5 के बाद तस्वीर साफ है कि इस सीट पर भाजपा ने शुरुआती बढ़त को और मजबूत कर लिया है।
Nov 14, 2025, 10:35 AM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: चौथे राउंड की गिनती पूरी

चौथे राउंड की गिनती ने गोपालगंज सीट की तस्वीर अब लगभग साफ कर दी है। बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सिंह लगातार अपनी बढ़त को बढ़ाते हुए अब 13,939 वोट पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग 9,710 वोट पर हैं।
Nov 14, 2025, 10:24 AM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: तीसरे राउंड की गिनती खत्म

तीसरे राउंड की गिनती खत्म होते ही गोपालगंज सीट की तस्वीर अब और एकतरफा होती जा रही है। बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सिंह ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया है और अब 10891 वोट पर पहुंच गए हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग 7958 वोट पर हैं, यानी बढ़त सीधी 2933 वोट की हो चुकी है। तीसरे स्थान पर बसपा की इंदिरा यादव सिर्फ 1115 वोट पर हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार—अनूप कुमार श्रीवास्तव (537), अनश सलाम (477) और बृज किशोर गुप्ता (245)—भी बहुत पीछे रह गए हैं। तीसरे राउंड ने यह साफ़ कर दिया है कि मुकाबला अब सिर्फ औपचारिकता बनता जा रहा है और बीजेपी उम्मीदवार मजबूत बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Nov 14, 2025, 10:13 AM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: दूसरे राउंड की गिनती के बाद कौन आगे कौन पीछे

दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद गोपालगंज सीट पर मुकाबले का ट्रेंड और तेज़ी से बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है। सुभाष सिंह ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए 6206 वोट हासिल कर लिए हैं, जबकि कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग 5275 वोट के साथ पीछे बने हुए हैं। लेकिन बाकी उम्मीदवारों और शीर्ष दो के बीच की दूरी काफी बढ़ चुकी है।
Nov 14, 2025, 9:54 AM IST

Gopalganj Election Result 2025 Live: गोपालगंज विधानसभा सीट से कौन आगे?

गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र (सं. 101, बिहार) के चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, पहले राउंड की गिनती पूरी होने तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुभाष सिंह 2515 मतों के साथ बढ़त (Leading) बनाए हुए हैं। वह इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के ओम प्रकाश गर्ग से आगे चल रहे हैं। इनके अलावा BSP की इंदिरा यादव 318 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।
Nov 14, 2025, 9:08 AM IST

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज की अधिकांश सीटों पर बीजेपी आगे

गोपालगंज की पांच सीटों पर NDA आगे चल रही है। बाकी सीटों पर लालू यादव की पार्टी (RJD) बढ़त बनाए हुए है।
Nov 14, 2025, 8:57 AM IST

गोपालगंज सीट 2015 चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा के सुभाष सिंह ने 45.4933% वोट शेयर के साथ 78491 वोटों के साथ यह सीट जीती थी और 77737 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2015 के चुनावों में, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में शामिल थे
Nov 14, 2025, 8:56 AM IST

गोपालगंज सीट 2020 चुनाव परिणाम

गोपालगंज सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुभाष सिंह ने जीत हासिल की। सुभाष सिंह को 43.49% वोट शेयर के साथ कुल 77791 वोट मिले। सुभाष सिंह ने 36752 वोटों से जीत हासिल की।
Nov 14, 2025, 8:56 AM IST

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज सीट से कौन-कौन है उम्मीदवार

इस साल गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सुभाष सिंह, ओम प्रकाश गर्ग, इंदिरा यादव, अनाश सलाम, बृज किशोर गुप्ता, सहाना खातून, मोहम्मद हयातुल्लाह, अनुप कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। 2025 में गोपालगंज सीट के उम्मीदवार सुभाष सिंह (भाजपा) ओम प्रकाश गर्ग (कांग्रेस) इंदिरा यादव (बसपा) अनश सलाम (एआईएमआईएम) बृज किशोर गुप्ता (आप) सहाना खातून (एसएमपी) मोहम्मद हयातुल्लाह (बीआईएनपी) अनुप कुमार श्रीवास्तव (IND)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+