गोपालगंजः बेटी को लेकर प्रेमी के साथ हुई थी फरार, अब दोनों की मिली लाश

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव में मां-बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की पहचान संजय साह की पत्नी रेखा देवी और 6 माह की बेटी के रूप में हुई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर बताया गया कि दो दिन पहले रेखा अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर बेतिया जिला चली गई थी। वहीं रेखा के गायब होने पर उसके पति संजय ने जादोपुर थाने में अपनी पत्नी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

gopalganj dead body found of mother and daughter

पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी। इसी दौरान रविवार की शाम को पुलिस को जानकारी मिली की पश्चिम चंपारण जिले के खार-पखार रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर उनकी शिनाख्त करने में जुट गई। बाद में दोनों शवों की पहचान होने के बाद घटना की जानकारी जादोपुर पुलिस को दी गई । फिर चतुर बगहां गांव के संजय साह के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए बेतिया रवाना हो गए।

वहीं मुंगेर में गंगटा थाना क्षेत्र के बनाहरा पंचायत के महिमचक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जिंदा जला डाला। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरा परिवार फरार हो गया। मृतका की पहचान बनगामा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह की बेटी साक्षी देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाने के पहले ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था। उसके दांत भी तोड़ डाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+