बिहार में जहीरीली शराब से 21 मौत, गोपाल गंज में 13, बेतिया में आठ की जान गई

गोपालगंज। बिहार में बीते मंगलवार से लगातार जहरीली शराब के चलते मौत की बात सामने आ रही है। अभी तक बिहार में जहरीली शराब के चलते 21 लोगों की मौत हो चुकी, जिनमें 13 मौत गोपालगंज जिले में हुई है और 8 मौत बेतिया जिले में हुई है। गोपालगंज में जहरीली शराब पीने के चलते मृतकों की संख्या 13 हो गई है, तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई है और 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज गोपालगंज, मोतिहारी के अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि जिले के एसडीएम उपेंद्र पाल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। बुधवार की रात तक जिला प्रशासन ने पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जबकि तीन शवों को उनके परजिन पुलिस के आने से पहले डुमरिया घाट ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इन तीन शवों को गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया था।

Recommended Video

    Diwali पर जश्न के बीच Bihar में 21 लोगों की मौत, जहरीली Liquor से गई जान ! | वनइंडिया हिंदी
    gopalganj 13 people died due to alcohol

    मृतकों के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की शाम को इन लोगों ने शराब का सेवन किया था। देर रात अचानक तबीयत खराब हुई और फिर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को 5 लोगों की मौत हुई थी। जबकि गुरुवार को मृतकों की संख्या 13 हो गई।

    वहीं इस घटना के बाद डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार अपने दलबल के साथ महम्मदपुर और कुसहर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। नसे घटना की जानकारी ली। डीएम ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है। खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने आठ मृतकों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह के साथ महम्मदपुर, बैकुंठपुर व सिधवलिया थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने सुबह से सर्च अभियान चलाया। जिसमें तुरहा टोला से चार शराब धंधेबाज छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। देर रात तक छापेमारी जारी है।

    मृतकों की पहचान छपरा के मसरख थाना क्षेत्र के रसौली गांव के 50 वर्षीय छोटे लाल सोनी, चुन्नू पांडेय निवासी बुचेया सिधवलिया, 20 वर्षीय धर्मेंद्र राम निवासी कुशहर महम्मदपुर, 45 वर्षीय रमेश राम निवासी मंगोलपुर महम्मदपुर, 38 वर्षीय संतोष गुप्ता निवासी महम्मदपुर गोपालगंज, 30 वर्षीय छोटेलाल कुशवाहा निवासी महम्मदपुर गोपालगंज, 30 वर्षीय मुकेश राम निवासी महम्मदपुर गोपालगंज, 40 वर्षीय रामबाबू राय निवासी महम्मदपुर गोपालगंज, 48 वर्षीय मोहन राम निवासी लोहिजरा महम्मदपुर, 40 वर्षीय योगेंद्र राम निवासी बुचेया सिधवलिया, 42 वर्षीय दुर्गा शर्मा निवासी बलरा सिधवलिया, 36 वर्षीय ज्ञानचंद राम निवासी हकाम महम्मदपुर, 43 वर्षीय राजमोहन राम के रूप में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+