बिहारः भागलपुर में राजद के जिलाध्यक्ष के बड़े भाई को बदमाशों ने मारी गोली

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में मधुसूदनपुर में शुक्रवार की देर रात को बेखौफ अपराधियों ने राजद जिलाध्यक्ष के बड़े भाई रामजी यादव की गोली मार दी। इस दौरान गोली उनके कंधे से होकर निकल गई। गोली मारने वाले तीनों आरोपी नशे में थे। वहीं मामले को लेकर राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के बड़े भाई मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी पीड़ित रामजी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह बड़े बेटे आशीष के साथ भागलपुर से सामान लेकर घर लौटे थे।

Goons did firing on rjd district president elder brother

आधा सामान दाउटबाउट चौक पर रिश्तेदार के घर रखा था। रात के 10 बजे वह बेटे आशीष के साथ सामान को लेने दोबोरा घर से निकले थे। सरदारपुर काली स्थान के पास गांव के पंकज यादव विक्की यादव व साजन यादव के साथ शराब पी रहा था। बेटे ने रास्ते से हटने को कहा तो सभी गाली देने लगे। बीच-बचाव करने आए रामजी पर पंकज ने गोली चला दी। आसपास के लोगों के जुटने पर बदमाश भाग निकले।

वहीं मामले को लेकर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें मायागंज में भर्ती कराया गया है। तीनों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं राजद जिलाध्यक्ष की पत्नी ने कहा कि हम पटना में हैं। सुबह में कार्रवाई की मांग करेंगे।

पीड़ित रामजी यादव ने आरोपित पंकज के बारे में पुलिस को बताया कि वह कठेला निवासी प्लॉटर मनोज चौधरी की हत्या में नामजद अभियुक्त था। सात साल सजा काटने के बाद 6 महीने पहले ही वह जेल से बाहर निकला है। उसके अलावा सरदारपुर का और बदमाश हत्याकांड का अभियुक्त रहा है। शातिर जेल से छूटकर घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस नजर नहीं रख पा रही है। ऐसे बदमाशों पर नजर रखने का पुलिस मुख्यालय और वरीय पुलिस अधिकारियों का निर्देश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+