'दाऊद, वीरप्पन और विजय माल्या भी भारत मां के बेटे, JDU नेता का गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार, VIDEO
JDU on Giriraj Singh Godse Controversy: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि अगर गोडसे भारत मां का बेटा है तो फिर दाऊद, वीरप्पन और विजय माल्या भी भारत मां के बेटे हैं। ये सभी बीजेपी के प्यारे हैं।
JDU on Giriraj Singh Godse Controversy: बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार ने शनिवार को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के गोडसे वाले बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह पर हमला करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति दावा करता है कि नाथूराम गोडसे भारत मां का सपूत है, तो चंबल के डकैत, वीरप्पन, दाऊद और विजय माल्या भी भारत माता के बेटे हैं।
जदयू नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोडसे, वीरप्पन, दाऊद और विजय माल्या बीजेपी के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग तो भारत माता के कलंक हैं। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी हो, और उनके मुंह से हे राम निकलता हो। ये भारत माता का बेटा नहीं बल्कि कलंक है।

नीरज कुमार ने कहा कि गोडसे, वीरप्पन, दाऊद, विजय माल्या ये सब सिर्फ भाजपा के प्यारे हो सकते हैं। भारत मां के सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां हैं। भाजपा के प्यारे भाजपा को मुबारक। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि भाजपा के लोग गोडसे को भारत मां का बेटा मान रहे हैं।
Recommended Video

इसके आगे जदयू नेता ने कहा कि औरंगजेब, शाहजहां और अकबर तो इसी मिट्टी से पैदा हुए थे। भाजपा को इतिहास पढ़ना चाहिए और उसे तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं करना चाहिए।
बता दें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को भारत मां का 'सपूत' करार दिया है। उन्होंने कहा कि गोडसे मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं थे, वो भारत में पैदा हुए थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते।












Click it and Unblock the Notifications