चारा लाने गई लड़की के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर काट दिया गुप्तांग
Recommended Video

पटना। एक तरफ जहां राज्य में अपराधियों के आतंक से घर की महिलाएं गांव में ही दुबकी रहती है तो दूसरी तरफ हैवानों की हैवानियत भी अपराधियों से कम नहीं है ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले में प्रकाश में आया है जहां घर से मवेशी का चारा लेने गई एक लड़की को अकेला पाकर गांव के एक लड़के ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की वही जब लड़की के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो हाथ-पैर बांधकर पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिर धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काटते हुए धमकी दिया कि अगर इस बात की जानकारी किसी को भी हुई तो तुम्हारा गला काट देंगे।


दूसरे गांव के युवक को लड़की पर नजर पड़ी तो
घटना को अंजाम देने के बाद जहां आरोपी फरार हो गया वही लड़की बेहोशी की हालत में खेत में खून से लथपथ पर हुई थी इसी बीच चारा लाने गए दूसरे गांव के युवक को लड़की पर नजर पड़ा और उसे मामले की जानकारी उसके घर वालों को दी फिर उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। वही इलाज के बाद होश में आई लड़की ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लड़की के हाथ से हंसिया छीनकर उसके गुप्तांग को काट डाला
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले के देहाती इलाके की रहने वाली एक लड़की शाम मवेशी का चारा लाने के लिए खेत में गई थी जहां गांव के ही रहने वाले मंटू ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ किया और इस बात का विरोध करने पर जबरदस्ती हाथ पैर बांधते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वही अपने हवस की आग बुझाने के बाद मंटू लड़की के हाथ से हंसिया छीनकर उसके गुप्तांग को काट डाला जिस से लड़की खून से लतपत बेहोश हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के द्वारा यह धमकी दिया गया कि अगर इस बात की किसी को भी जानकारी अभी तो तुम्हारी गला काट कर हत्या कर देंगे।

दो दिन बाद लड़की को आया होश
बेहोशी की हालत में खून से लतपत लड़की पर गांव के ही रहने वाले एक युवक की नजर गई जिसके बाद मामले की जानकारी उसके घर वालों को दी गई और मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसे इलाज के लिए भागलपुर के माय गंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान वो दो दिनों तक बेहोश रही और जब होश में आई तो गांव के ही मंटू कुमार पर दुष्कर्म के बाद हैवानियत करने का मामला दर्ज करवाया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि लड़की के बयान के आधार पर गांव के रहने वाले मंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वह घटना को अंजाम देने के बाद कहीं भूमिगत हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications