PICs: अकेली लड़की को देख बेकाबू हुआ बिहार पुलिस का जवान, बीच सड़क की शर्मनाक हरकत

वहीं लड़की बार-बार अपने आप को निर्दोष कहते हुए माफी मांग रही थी लेकिन पुलिसवाला अश्लील गालियां देते हुए बीच सड़क पर उसकी धुनाई कर रहा था।

पटना। बिहार पुलिस का क्रूर चेहरा एक बार फिर नालंदा जिले में देखने को मिला है। जहां लड़की रास्ते से अकेली फोन पर बात करते हुए जा रही थी। लड़की को देख बिहार पुलिस का जवान बेकाबू हो गया और बीच सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई करने लगा। बिहार पुलिस के जवान की शर्मनाक हरकत को देख रहे सैकड़ों लोगों में से किसी ने भी उसका विरोध नहीं किया। वहीं लड़की बार-बार अपने आप को निर्दोष कहते हुए माफी मांग रही थी लेकिन पुलिसवाला अश्लील गालियां देते हुए बीच सड़क पर उसकी धुनाई कर रहा था। लगभग सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पुलिस वाले का ये नंगा नाच नालंदा जिले के एनएच- 110 पर चल रहा था।

Girl been beaten by Bihar Police on Road

आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का तमाशा देख रहे गांव वालों ने पुलिसवाले की दबंगई के सामने इसका विरोध नहीं किया पर आस-पास से गुजरने वाले लोगों ने जब ये नजारा देखा तो वहां रुककर मामले को शांत करने की कोशिश की। जब पुलिसवाला वर्दी की धौंस दिखाकर लड़की पर अत्याचार कर रहा था तभी किसी ने उसका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही जिले के SP ने इसे गंभीरता से लिया और पुलिसवाले को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया।

Girl been beaten by Bihar Police on Road

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मठ के पास एनएच- 110 का है। जहां एनएच के रास्ते एक लड़की फोन पर बात करते हुए जा रही थी तभी एसपीओ धनंजय कुमार वहां पहुंचे और उसके हाथों से मोबाइल छीनकर अश्लील गालियां देने लगे। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो सड़क पर ही उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए लात जूते से जमकर धुनाई कर दी। फिर उसके चरित्र पर उंगली उठाते हुए धनंजय ने कहा कि तुम्हारा करेक्टर ठीक नहीं है।

Girl been beaten by Bihar Police on Road

पुलिस वाले की इस हरकत से फूट-फूटकर रो रही लड़की ने आसपास मौजूद सभी लोगों से जान बचाने की गुहार लगाई पर किसी ने भी पुलिस वाले की दबंगई का विरोध नहीं किया। चारों तरफ से मायूस हुई लड़की सड़क पर बैठकर धनंजय से हाथ जोड़ते हुए छोड़ देने की गुहार लगाने लगी लेकिन धनंजय पर इसका कोई भी असर नहीं हुआ। लड़की के साथ मारपीट कर रहे धनंजय का विरोध करना तो दूर आसपास के लोग उसे और हौसला दे रहे थे क्योंकि सभी को पता था ये दबंग पुलिस वाला है। फिर आस-पास से गुजरने वाली गाड़ियों से लोग उतरे और बीच-बचाव करने की कोशिश की।

Girl been beaten by Bihar Police on Road

जिसके बाद धनंजय शांत हुआ और लड़की को वहां से जाने दिया। फिर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वो लड़की के करैक्टर पर कई तरह का सवाल उठाने लगे। जब आसपास के लोगों ने पूछा कि लड़की क्या आपकी कोई रिश्तेदार लगती है तो वो चुप हो गया और कहा कि लड़कियों को सुधारना मेरी जिम्मेदारी है और इसीलिए मुझे यहां भेजा गया है। लड़की को गलत ठहराते हुए खुद को ईमानदार साबित करने वाला ये जवान खुद कितना बड़ा ईमानदार है इस बात का अंदाजा आप तस्वीर से लगा सकते हैं। सड़क पर लड़कियों को अश्लील गालियां देना और बाल पकड़कर घसीटना सभ्य लोगों की निशानी है क्या।

आपको बता दें कि जब इस वीडियो की जानकारी नालंदा जिले के SP सुधीर कुमार को हुई तो उन्होंने तुरंत धनंजय को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई करने का आदेश जारी कर दिया। धनंजय स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रुप में नालंदा जिले में तैनात था। बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसपीओ की बहाली की जाती है। गांव के लोगों से फ्रेंडली रहते हुए नक्सलियों की खुफिया जानकारी लेना उनका काम होता है पर धनंजय के इस कारनामे से ये साबित हो जाता है कि वो क्षेत्र के लोगों से कितना फ्रेंडली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+