Giriraj Singh Net Worth: अथाह संपत्ति के मालिक हैं बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, जानिए उनकी नेट वर्थ

Giriraj Singh Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रहे हैं। वह भी 'संगठित हिंदू-सुरक्षित हिंदू' के नारे के साथ।

गिरिराज सिंह की यह यात्रा सीमांचल के कई जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं, अब इस यात्रा को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है, जिसके बाद से बीजेपी ने इस यात्रा से दूरी बना ली है। इस बीच, आइए जानते है कि बीजेपी की फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह की नेट वर्थ यानी चल-अचल संपत्ति कितनी हैं...

Giriraj Singh Net Worth

10.16 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में दिए अपने हलफनामे में 10.16 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया। इस राशि में 2.09 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 8.07 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। वहीं, उनकी पत्नी के पास भी काफी संपत्ति है, जिसमें 1.25 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

दो बैंक खाते, 1.96 लाख नकद
गिरिराज सिंह के पास 1.96 लाख रुपये नकद है, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.46 लाख रुपये नकद हैं। उनकी चल संपत्ति में दो बैंक खातों में 43 लाख 82 हजार 577 रुपये तो पत्नी के खाता में 47 हजार 672 रुपये हैं और 1.10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण शामिल हैं। इसकी तुलना में, उनकी पत्नी की चल संपत्ति में छह बैंक खातों में जमा राशि के साथ-साथ 7.5 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं।

गिरिराज सिंह के पास खानदानी संपत्ति भी
इसके अलावा, गिरिराज सिंह की अचल संपत्ति में पैतृक संपत्ति शामिल है। हलफनामे में गिरिराज सिंह की 2023-2024 की अवधि के लिए आय 16,61,990 रुपये बताई गई है। इसके अलावा, बैंककारी वित्तीय कंपनी, सहकारी सोसाइटियों व कोटक महिंद्रा बैंक में कुल डेढ़ करोड़ से ज्यादा राशि है। उनकी पत्नी विभिन्न बीमा कंपनियों में तीन लाख से अधिक का इनवेस्ट किया है।

स्वअर्जित संपत्ति भी 7 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक,गिरिराज सिंह की स्वअर्जित संपत्ति सात करोड़ 30 लाख रुपये एवं पत्नी की स्व अर्जित संपत्ति दो करोड़ 90 लाख रुपये की है। सिर्फ एक वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनका दर्शित आय 16 लाख 61 हजार 990 रुपये तथा पत्नी का नौ लाख 65 हजार 470 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+