JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से महासचिव केसी त्यागी का कटा नाम, इन नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट
जेडीयू ने महासचिव केसी त्यागी के नाम को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से हटा दिया है। जारी सूची में केसी त्यागी का नाम नहीं है।

Bihar News: बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया है। इस उलटफेर में जेडीयू महासचिव केसी त्यागी का नाम काट दिया गया है। जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से जदयू महासचिव केसी त्यागी का नाम हटा दिया है।
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी द्वारा जारी सूची में मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। लेकिन केसी त्यागी को सूची से बाहर कर दिया है।
JDU General Secretary KC Tyagi's name is missing from JDU's national office bearers list. pic.twitter.com/9iMOPjKbh1
— ANI (@ANI) March 21, 2023
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामनाथ ठाकुर, संजय झा समेत 20 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम केसी त्यागी का है। केसी त्यागी का नाम राष्ट्रीय सूची से बाहर कर दिया है।
बता दें कि केसी त्यागी जेडीयू के बड़े चेहरे के रूप में थे। वो अक्सर टीवी डिबेट में शामिल होते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी दूरियां बढ़ती चली गईं। जिसके चलते राष्ट्रीय कमेटी से उनको बाहर कर दिया।
केसी त्यागी बड़ी बेबाकी से पार्टी की बातों को टीवी डिबेट में रखते थे। वे काफी समय से जेडीयू के साथ हैं। केसी त्यागी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त थे। वहीं, विवादित बयानों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए किरकिरी बनने वाले गुलाम रसूल बलियावी को भी महासचिव बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result: टॉपर आयुषी नंदन को बिहार सरकार देगी एक लाख कैश और लैपटॉप












Click it and Unblock the Notifications