बिहारः गया में सरेआम स्कूली छात्रा का मनचलों ने खींचा दुपट्टा और करने लगे छेड़खानी, वीडियो वायरल

गया। बिहार में लड़कियों व महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है, जहां सरेआम स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी की गई है। छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो एसपी आदित्य कुमार ने वायरल वीडियो में दिखने वाले सभी लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर प्रखंड के एक गांव की छात्रा स्कूल से लौट कर अपने किसी दोस्त से मिलने पहुंची थी।

gaya school girl molested by some people video viral on social media

दोनों को एक साथ देख गांव के कई युवकों ने उन्हें रोक लिया और छात्रा के साथ छेड़खानी की। यही नहीं छेड़छाड़ के दौरान युवकों ने लड़की से उसकी जाति के बारे में पूछ रहे हैं। जब पीड़िता ने अपनी जाति बताई तो युवकों ने छात्रा का दुपट्टा छीन लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित छात्र मनचले युवकों से अपना दुपट्टा मांगती दिख रही है। वो लोगों से बार-बार गुहार लगाती रही लेकिन वहां मौजूद किसी युवक का दिल नहीं पसीजा। वायरल वीडियो में छात्रा से उसका नाम, पिता का नाम, पता और जाति पूछते हुए युवक नजर आ रहे हैं। जिस युवक से यह स्कूली छात्रा मिलने गई थी उसको बी लोगों ने कई थप्पड़ मारा। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 फरवरी का है। छात्रा स्कूल से लौट कर अपने युवक मित्र से मिलने गई थी।

दोनों एक जगह बैठे थे तभी वहां गांव के मनचले युवक आ धमके और छेड़खानी करने लगे। छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने फतेहपुर थानाध्यक्ष को वीडियो में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+