Gaya News: शेरघाटी कोर्ट परिसर, फिल्मी स्टाइल में फ़ायरिंग, अज्ञात अपराधियों के बवाल की इनसाइड स्टोरी

Sherghati Court Gaya News: बिहार पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के मद्देनज़र विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसमें कामयाबी भी मिली है, लेकिन अभी भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के गया जिले का है। जहां शेरघाटी कोर्ट में अपराधियों ने इस तरह से तांडव मचाया जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है।

गया जिले के शेरघाटी कोर्ट में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब दिनदिहाड़े अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर लोगों के दिलों में मौत की दहशत फैला दी। फ़ायरिंग में एक क़ैदी को गोली लगी, वहीं एक पुलिसकर्मी भी ज़ख्मी हो गए।

Gaya News Inside story of Sherghati Court complex firing in film style ruckus by unknown criminals

क़ैदी और पुलिसकर्मी इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ख़तरे से बाहर बताये जा रहे हैं। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत पसरा हुआ है। उनका कहना है कि कोर्ट परिसर में पुलिस और प्रशासन का हर वक्त आना जाना लगा रहता है।

इसके बावजूद फिल्मी स्टाइल में दिनदिहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना के तार लोजपा(र) नेता की हत्या से जुड़े बताये जा रहे हैं।

अमास थाना क्षेत्र में साल 2023 में अनवर खान (लोजपा (र), नेता) नेता की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात का मुख्य अभियुक्त खान सलाखों के पीछे बंद था। शेरघाटी कोर्ट में बुधवार को उसकी पेशी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उसे कोर्ट परिसर लाया गया।

खान (मुख्य अभियुक्त) को कोर्ट परिसर लाने से पहले ही अपराधियों ने कोर्ट परिसर में सारी सेटिंग कर रखी थी। जैसे ही खान कोर्ट परिसर पहुंचा, अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू हो गई। इसमें खान को तो गोली लगी ही, साथ में एक पुलिसकर्मी भी ज़ख्मी। वहीं आरोपी खान ने कहा कि उसकी हत्या की जा सकती है। आईजी और डीजीपी के पास इस बात को लेकर मेरी पत्नी द्वारा पहले ही आवेदन दिया जा चुका है।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। मौका ए वारजात पर के. रामदास (शेरघाटी एसडीपीओ) भी मौजूद थे। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के खंगालते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+