Lok Sabha Chunav: PM मोदी को लेकर जीतन मांझी ने की एक और भविष्यवाणी, जीत को लेकर भी कही ये बात
Ground Report Of Gaya Lok Sabha Seat: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से एक बार फिर चुनावी दांव खेला है। इस बार उन्होंने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के बैनर तले एनडीए गठबंधन की तरफ़ सियासी चाल चली है। गया लोकसभा सीट पर सियासी माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। वीडियो में देखें कि जीतन मांझी और क्या कुछ कहा?
गया लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं, नेताओं के अलावा एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों से भी बात की। इसी क्रम में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। जीतन राम मांझी ने कहा कि गया के जन जन में पीएम मोदी की बात हो रही है।

इस बार बच्चा बच्चा अबकी पार चार सौ पार का नारा लगा रहा है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार नहीं 2030 तक में पीएम बनाने की सोच रहे हैं। इस बार तो चुनाव जीतेंगे ही, अगली बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में एतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
Recommended Video
जीतन राम मांझी ने कहा कि मुझे एनडीए प्रत्याशी बनने का सौभाग्य मिला, इसके लिए सभी सहयोगी दलों का शुक्रगुज़ार हूं। मैं एक दिन का विधायक या फिर मेरा छोटा संसदीय कार्य नहीं रहा है। 8 बार विधानसभा के चुनाव में जीत दर्ज की है।
बिहार के विधानसभा में सबसे ज्यादा समय रहने वाले विधायकों में मेरी गिनती होती है। हम जहां-जहां गए हैं, वहां के लोगों से मेरा परिवारिक संबंध हो जाता है। हर दुख सुख में हम उनके साथ रहते हैं क्योंकि मुझे राजनीत और जनता के सेवा के अलावा कोई कार्य नहीं है।
24 घंटे जनता की देखभाल में वक्त गुज़रता है, इसलिए हर वर्ग, समुदाय और धर्म के लोग मेरा साथ देते हैं। मेरे सामने सारे बैरियर ख़त्म हो जाते हैं, लोग नहीं जानते कि जीतन मांझी किस धर्म और समुदाय के हैं। मैं नहीं जानता के लोग किस समुदाय और धर्म से हैं। बस लोगों का काम करना ही मकसद रहता है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के सवाल पर मांझी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य यह राज्य का सवाल है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है, निश्चित तौर पर सीएम नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई ईबारत लिखेंगे। जीत दर्ज करने के बाद गया का विकास देशभर के लिए मिसाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications