एक्शन मोड में गया DM डॉ. त्यागराजन एसएम, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए गए ये सख्त निर्देश

Gaya News: गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन विभाग, ज़मीन विवाद, अपराध नियंत्रण संबंधित मामलों पर सभी अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों की समीक्षा बैठक में कई ज़रूरी निर्देश दिए गये।

ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश सरकार के स्तर से सभी जिलों की बैठक में ज़मीन विवाद और विधि व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के बाबत निर्देश दिया गया था। हम सभी अधिकारियों की ये ज़िम्मेदारी है कि अपने इलाके में विधि व्यवस्था सही तरीक़े से बहाल रखें।

IAS Dr Thiagarajan SM

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने, शनिवार को थाना स्तर पर ज़मीन विवाद की समीक्षा कर समाधान, निष्पादन करवाने का सभी अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित डीएम के जनता दरबार में ज़मीन विवाद से जुड़े ज़्यादातर मामले आते हैं।

ज़मीन विवाद से जुड़े सभी मामले संबंधित अंचलाधिकारी को भेजा जाता है। उसे प्राथमिकता दे और हल निकालें। शनिवार आयोजित भूमि विवाद सुनवाई में ज्यादा से ज्यादा मामले सुनें और समाधान करवायें। वहीं सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर हर बुधवार को जनता दरबार लगाएं।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी गुरुवार को अनुमंडल में जनता दरबार लगाएं और मामलों का हल करें। अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालय से ज़मीन विवाद के पारित आवेदनों का प्राथमिकता से अनुपालन करवायें। ज़िले के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन, सार्वजनिक जल स्त्रोत और पाइन, आहर, पोखर, तालाब आदि के अतिक्रमण तुरंत हटाएं।

अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करें। डीएम ने कहा कि हर अंचल में सार्वजनिक जल स्रोतों से संबंधित एक रजिस्टर मेंटेन करें, ताकि अच्छे तरीक़े से जल स्रोतों की निगरानी हो सके और उसका संरक्षण किया जा सके।

खनन विभाग की समीक्षा में डीएम ने कहा कि सीओ और थानाध्यक्ष, संयुक्त रूप से सप्ताह में कम से कम दो दिन, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से सप्ताह के 2 दिन छापेमारी करें। अवैध खनन माफिया के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करें।

अवैध खनन एव परिवाहन की रोकथाम हर हाल में करवायें। हर माह सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी सीओ और थाना के साथ विधि व्यवस्था की बैठक करें। भूमिहीन लोगो के पुराना पर्चा संबंधित मामला के पर्ची जांच प्राथमिकता से करें और उनका दखल कब्जा दिलवाएं।

नगर पुलिस अधीक्षक गया ने कहा कि थाना के स्तर और पुलिस उपाधीक्षक के स्तर से लगातार छापेमार कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध खनन पर लगाम लग सके। मद्य निषेध की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि बड़े हॉटस्पॉट्स की निशानदेही कर छापेमारी करें, डोभी, जीटी रोड, बॉर्डेर एरिया पर खास फोकस कर छापेमारी करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+