Bihar News: रात के 12 बजे कड़ाके की ठंड में DM ने ओढ़ाया ज़रूरतमंदों को कंबल, तारीफ़ करते नहीं थक रहे लोग
Gaya DM, Bihar News: बिहार में आम लोग अक्सर यही कहते हुए नज़र आते हैं कि सरकारी अधिकारी के पास फरियाद लेकर जाओ तो अनसुनी कर देते हैं। सरकारी नौकरी वाले अधिकारी ग़रीबों की कहां सुनते हैं, सिर्फ़ बड़े लोगों के साथ ही बैठक होती है। इस बात को गया ज़िलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने एक बार नहीम कई बार ग़लत साबित कर दिया है।
गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की कार्यशैली की, उनके ज़िला के लोग मुरीद हैं। कोई ऐसा शख्स नहीं होगा जो उनकी तारीफ़ नहीं करता हो। गया ज़िलाअधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने एक बार फिर अपनी दरियादली से लोगों को दिल जीत लिया है। जिला के लोग तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।

21 दिसंबर मध्य रात्रि करीब 12 बजे ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम कड़ाके की ठंड में अपने आवास से बाहर निकले। गाया के गवालबीघा, गांधी मैदान, ख़ालिस्पार्क इत्यादि जगहों पर जाकर सड़क के किनारे सो रहे लोगों का जायज़ा लिया।
रिक्शा चालक, ठेला चालक और अन्य असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड में सड़क के किनारे ठिठुरते हुए सोये देखा, तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने सभी ज़रूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया, इसके साथ ही उन सभी लोगों से रैन बसेरा और आश्रय स्थल में जाकर आराम करने की अपील की।
ज़रूरतमंद लोगों ने जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की काफी तारीफ की, उन्होंने कहा कि ये डीएम नहीं हैं, हम लोगों के लिए फरिश्ता का रूप हैं। आपको बता दें कि पिछले 3 दिनों से ठंड ने तेज़ी से दस्तक दी है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की रही है।
मौसम के बदलते मिजाज़ को देखते हुए डीएम त्यागराजन एसएम ने सभी अनुमंडलों के पदाधिकारियों, नगर निकाय के पदाधिकारियों और सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है। कई स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था गई।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में देर रात्रि घूमे और जरूरतमंद के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल का भी वितरण करें। डीएम त्यागराजन एसएम के इस पहल की लोग जमकर तारीफ़ करे रहे हैं। उनका कहना है कि लाखों में एक व्यक्ति होता है जो गरीबों के बारे में सोचता है।












Click it and Unblock the Notifications