Gaya News: पटना की तर्ज़ पर गांधी मैदान के विकास के लिए जिला प्रशासन ने उठाया ये ख़ास क़दम
Gaya News In Hindi: जिला प्रशासन चाहे तो अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। कुछ ऐसा ही गया ज़िला के लोगों का कहना है। डीएम गया डॉ. त्यागराजन एस एम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की लोग ख़ूब सराहना कर रहे हैं।
गांधी मैदान, गया के विकास एवं अनुरक्षण के लिए ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की तरफ़ से गांधी मैदान विकास समिति का प्रस्ताव खेल विभाग के प्रधान सचिव को भेजा गया है। पटना गांधी मैदान के तर्ज पर गया गांधी मैदान को रख रखाव (मेंटेनेंस) हेतु कमिटी गठन के अनुमोदन हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

तत्काल समय मे किसी प्रकार का भी मेंटेनेंस नही होने के कारण स्थानीय लोगों के द्वारा गांधी मैदान में सुबह एवं शाम में भ्रमण (मॉर्निंग एव इवनिंग वाक) किया जाता है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए, खेल एवं संस्कृति के विकास आदि कार्यों के लिए भी गांधी मैदान का उपयोग किया जाता है। ऐसी स्थिति में आम जन मानस को सुविधा मुहैया कराने एवं इसके समुचित रख रखाव की व्यवस्था तथा अवसंरचनात्मक विकास की आवश्यकता महसूस की गई।
संरचनाओं को बेहतर बनाने एव डेली मेंटेनेंस की आवश्यकता है। इसी क्रम में समिति के इस प्रस्ताव के अंतर्गत शासी निकाय एवं कार्यपालक समिति के गठन का प्रस्ताव आदर्श उपविधि के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराया गया है।
शासी निकाय के अध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त, मगध प्रमंडल होंगे जबकि कार्यपालक समिति के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी गया होंगे। गांधी मैदान के सतत अनुरक्षण के लिए कार्यपालक समिति को 5 लाख तक की राशि एक बार में खर्च करने के लिए प्राधिकृत करने का प्रस्ताव है।
5 लाख से ऊपर के खर्च की स्थिति में भवन निर्माण विभाग से कार्य करवाने का प्रस्ताव दिया गया है। आदर्श उपविधि एवं समिति के गठन का प्रस्ताव खेल विभाग को उपलब्ध कराया गया है। जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा इसके त्वरित क्रियान्वयन के लिए व्यक्तिगत रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द उक्त प्रस्ताव अनुमोदन हो जाये।












Click it and Unblock the Notifications