दो बहनों को बंधक बनाकर चार दिनों तक दबंगों ने किया गैंगरेप

दो बहनों को गांव के ही कुछ दबंगों ने जबरदस्ती किडनैप करते हुए गाड़ी में बैठा लिया और उसे शहर ले गए जहां दोनों को बंधक बनाते हुए चार दिनों तक दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पटना। दिन पे दिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले में सामने आया है जहां घर से शौच के लिए निकली दो बहनों को गांव के ही कुछ दबंगों ने जबरदस्ती किडनैप करते हुए गाड़ी में बैठा लिया और उसे शहर ले गए जहां दोनों को बंधक बनाते हुए चार दिनों तक दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब दोनों लड़कियों की हालत खराब होने लगी तो उसे बीच सड़क पर छोड़ फरार हो गए। किसी तरह दर्द से कराहती लड़की थाने पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बताई। फिर पुलिस वालों की संरक्षण में उसे उसके गांव के नजदीकी थाने पहुंचाया गया। जहां दोनों लड़कियों द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी।

Gangrape with two Sisters from four days

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के बजदिहवां गांव की है। जहां की रहने वाली दो महादलित लड़की शाम को शौच के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर तक जब वो वापस नहीं पहुंची तब उसके परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी ढूंढने के बाद भी जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो उसके परिजन थाने पहुंचे और लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। तभी दूसरे थाने की पुलिस संरक्षण में वो थाने पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बताई। लिखित शिकायत देते हुए गांव के पांच दबंगों के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस अधिकारी को दिए गए लिखित शिकायत में लड़की द्वारा ये बताया गया कि जब वो शाम को शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी गांव के पांच दबंग Scorpio गाड़ी में बैठे हुए थे। जैसे ही उन लोगों ने हमें आते देखा, उन्होंने गाड़ी से उतरकर हमारा रास्ता रोक लिया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाते हुए मुझे और मेरी बहन को शहर ले गए जहां एक कमरे में बंदकर सभी ने हमारे साथ हैवानियत की। जब इस बात का विरोध किया गया तो दरिंदों ने हमारे हाथ-पैर बांध दिए और चार दिनों तक हैवानियत की। उनके इस करतूत से जब हम लोग बीमार पड़ने लगे तो सभी रास्ते में हमें छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद हम लोग थाने पहुंचे और अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बताई।

मामले की जानकारी देते हुए भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि ये दोनों बहनें पिछले 25 अगस्त से ही घर से गायब थीं। लड़कियों के परिवार वालों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी कि दोनों पुलिस के संरक्षण में थाने पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बताई। लड़की के बयान पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए नजदीकी सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+