एक बार नहीं फेसबुक फ्रेंड ने दो बार किया गैंगरेप, लड़की के भाई के Facebook वॉल पर शेयर किया अश्लील वीडियो

पटना। बिहार की राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां फेसबुक के जरिये लड़की के संपर्क में आए युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने इस घटना को लेकर पटना के दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें तीन युवकों को आरोपित बनाया गया है। आरोपितों के नाम मंतोष, पवन और सूरज है। लड़की के आवेदन देने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना शहर में किराये पर कमरा लेकर छात्रा पढ़ाई करती है। फेसबुक पर छात्रा की दोस्ती मंतोष नाम के युवक से हो गई।

Gangrape with minor girl facebook friend and two others

अपनी शिकायत में छात्रा ने बताया कि फेसबुक से बना दोस्त मंतोष उसे दानापुर थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर स्थित दोस्त सूरज के पास ले गया। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पटना के ही सगुना मोड़ पर लाकर छोड़ दिया। इस दौरान आरोपितों ने धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो गैंगरेप का वीडियो वायरल कर देंगे।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद फिर मंतोष उसे गोला रोड में रहने वाले दोस्त पवन तिवारी के पास ले गया, जहां पवन ने भी उसके साथ रेप किया। छात्रा ने प्राथमिकी में बताया है कि मंतोष ने कुछ दिन पूर्व ही मेरा अश्लील वीडियो मेरे और मेरे भाई के फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि छात्रा ने फेसबुक से बने दोस्त सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मंतोष, पवन और सूरज को नामजद किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

गोपालगंज में तीन लड़कियों का अपहरण
वहीं बिहार के गोपालगंज जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला भी प्रकाश में आया है। तीनों लड़कियां बिहार बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं। यह घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। अपहरण के इस मामले को लेकर अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अपहरण की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग में भागने का लगता है लेकिन पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+