4 लाख क्यूसेक के पार हुआ गंडक नदी का जलस्तर, उत्तर बिहार में रेड अलर्ट
पटना। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़ की स्थिति और खतरनाक होती जा रही है। गंडक नदी का जलस्तक लगातार बढ़ता जा रहा है। वाल्मीकि नगर गंडक बराज का डिस्चार्ज बढ़ाकर चार लाख क्यूसेक को पार कर गया है। बता दें कि नेपाल की दो नदियां लाल निशान पार कर चुकी हैं, जिसके चलते वाल्मीकि नगर के गंडक बराज पर लगातार पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल के नारायणघाट में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जो पानी सीधे गंडक नदी में पहुंच रहा है।

दूसरे गांवों में बढ़ रहा है पानी
वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर सुबह 7 बजे 4 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी का बहाव गंडक नदी में दर्ज किया गया है। जलस्तर बढ़ने पर बगहा के दर्जनों गांव में पानी घुस गया है और तेजी से दूसरे गांवों की तरफ पानी बढ़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में रवाना हो गई है।
Recommended Video

बाढ़ के चपेट में आए 8 जिले
वहीं सभी अंचल अधिकारी को अपने क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक नेपाल की नदियां शांत नहीं होगी तब तक जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगा। बता दें कि उत्तरी बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ की चपेट में बिहार के 8 जिले आ गए हैं।

नेपाल में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बिहार में बनी रहेगी
इन जिलों की बात करें तो यहां की 3 लाख से अधिक की आबादी फिलहाल बाढ़ से प्रभावित है। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण शामिल है। इन 8 जिलों के 37 प्रखंड के 153 पंचायत फिलहाल पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है।











Click it and Unblock the Notifications