नितिन गडकरी की स्पेशल कार में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी का सफर, जानिए वजह
केंद्रीय मंत्री गडकरी और बिहार डिप्टी सीएम को एकसाथ देखकर सब चौंक गए। दरअसल, जिस कार से तेजस्वी यादव को बिहार भवन भेजा गया, वो बेहद खास थी। ये कार देश में सिर्फ टेस्टिंग लेवल पर ही उपलब्ध है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जिस कार में सवार हुए वो बेहद स्पेशल कार है। ये एक हाइड्रोजन कार है। जो अभी भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। ये अभी टेस्टिंग लेवल पर है। दरअसल, गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात कई मायनों में खास कही। बिहार के डिप्टी सीएम ने गड़करी के मुलाकात के बाद उन्हें एक सकारात्मक नेता बताया।
गडगरी ने तेजस्वी यादव को स्पेशल कार से बिहार भवन भेजने के साथ पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों से बचने की नसीहत दी। वहीं तेजस्वी भी उनकी कार में सवार होकर काफी उत्साहित दिखे। दरअसल, तेजस्वी जिस हाइड्रोजन कार में सवार होकर गडकरी के यहां से निकले वह कई खासियतों से भरपूर है। इसमें खासकर ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल होता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि विकास को लेकर नितिन गडकरी जी का रुख हमेशा सकारात्मक होता है। उनसे मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्होंने बिहार में एक्सप्रेसवे के निर्माण की मांग की है क्योंकि बिहार में कोई भी एक्सप्रेसवे नहीं है। वहीं सूत्रों के अनुसार इस बैठक का इंतजार लंबे समय से था। तेजस्वी प्रसाद यादव की तरफ से अनुरोध पर बैठक की सहमति मिली थी।
मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि हमारे बीच इस पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में तीन एक्सप्रेसवे की मांग की गई है, जिसमें एक एक्सप्रेस वे गोरखपुर से सिलीगुड़ी के लिए है जिसका 70% हिस्सा बिहार में पड़ता है। दूसरा एक्सप्रेस वे रक्सौल दिघवारा हल्दिया के बीच है। जबकि तीसरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे है जो गाजीपुर तक है उसको बिहार में भागलपुर तक करने के लिए अनुरोध किया गया।












Click it and Unblock the Notifications