बिहार: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी समेत 4 की मौत

पटना। बुधवार की देर रात बिहार के खगड़िया में भयानक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरनेवालों में तीन पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर शामिल हैं। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सभी के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी गई।

Four killed including three policemen in Bihar

इंस्पेक्टर दो जवानों के साथ एक ऑटो पर सवार होकर आरोपी को पकड़ने जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे पर पसराहा ढाले के पास की है। ऑटो पर सवार चालक कन्हैया यादव, इंस्पेक्टर हेमंत लाल, सब इंस्पेक्टर भुवनेश्वर प्रसाद और कांस्टेबल चिंटू कुमार की मौत हो गई।। ट्रक भी गड्ढे में पलट गया। ट्रक के चालक और खलासी दोनों फरार हो गये।

Four killed including three policemen in Bihar

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नजदीकी थाने की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+