IAS Posting Bihar: 10 नये IAS की पहली पोस्टिंग, जानिए UPSC टॉपर शुभम को मिली कहां की ज़िम्मेदारी
Bihar News: बिहार में 10 नए IAS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी की पहली जिम्मेदारी देते हुए विभिन्न ज़िलों में भेजा गया है। इस लिस्ट में पटना जिला से लेकर सीएम नीतीश कुमार के गृह ज़िला नालंदा में भी पोस्टिंग हुई है। आइए जानते हैं कि किस पदाधिकारी को कहां नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि शनिवार को बिहार सरकार ने 2021 बैच के 10 नए IAS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग की सूची निकाली है। विभिन्न जिलों के 10 अनुमंडल में इनकी नियुक्ती हुई है। 2021 बैच के UPSC टॉपर शुभम कुमार के नाम से तो सभी लोग वाकिफ होंगे।

2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम को बाढ़ अनुमंडल (पटना जिला) का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं IAS प्रवीण कुमार को सीएम नीतीश कुमार के के गृह जिला नालंदा में पोस्टिंग हुई है। उन्हें हिलसा का अनुमंडल पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी दी गई है।
IAS अनिल बसाक को बिक्रमगंज (रोहतास जिला) अनुमंडल पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी मिली है। IAS निशा को सिकरहना का अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी चंपारण) की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS शैलजा पांडेय को फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी मिली है।
IAS अपूर्वा त्रिपाठी को महुआ अनुमंडल पदाधिकारी (वैशाली जिला) नियुक्त किया गया है। IAS सूर्य प्रताप सिंह को डेहरी ओन सोन अनुमंडल पदाधिकारी (रोहतास जिला) की ज़िम्मेदारी दी गई है। IAS सारा असरफ को गया जिला के शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।
IAS आकाश चौधरी को समस्तीपुर जिला के रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं ईएएस शिवाक्षी दीक्षित को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में एसडीओ की ज़िम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications