Bihar News: PM Modi से जोड़कर छात्रों को ये क्या पढ़ा दिया, आग बबूला हुए परिजन, शिक्षिका पर गिर सकती है गाज
Bihar Govt School News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं, वहीं अब शिक्षकों के पढ़ाने के तरीक़े पर भी शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। पिछले दिनों बेगूसराय, बछवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में भगवान राम और हनुमान को एक शिक्षक द्वारा मुस्लिम बताने पर काफी विवाद हुआ था, हालांकि बाद में शिक्षक ने माफी मांग ली थी।
अब बिहार के गोपालगंज जिला के भोरे प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय (डीह जैतपूरा) में एक शिक्षक द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ़ पढ़ाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने छात्रों को अंग्रेज़ी ट्रासलेट करने के लिए पीएम मोदी पर आपत्तिजनक वाक्य दे दिया।

यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब छात्रों ने अपने पैरेंट्स को बताया कि स्कूल की शिक्षिका ने 5 अक्टूबर को अंग्रेज़ी में ट्रांसलेशन के लिए 'पीएम नरेंद्र मोदी 10 सालों से लोगों को बेवकूफ बना रहे' वाक्य दिया था। बच्चों के अभिभावकों को जब यह बात पता चली तो वह आग बबूला हो गए।
नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे, इसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग से शिक्षिका की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीति राजनेता लोग कर रहे हैं, अब शिक्षक भी बच्चों को इस तरह की शिक्षा देंगे तो उनका भविष्य क्या होगा। स्कूल में भी नेताओं की तरह नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।
शिक्षिका द्वारा विवादित ट्रांसलेशन मामले में शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए बीइओ भोरे को जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं बीइओ लखींद्र दास ने शिक्षिका से इस पूरे मामले अपनी सफाई दें। बच्चों को पढ़ाने के दौरान पीएम के खिलाफ इस तरह की बात कहना लोक सेवक के लिए सही नही है। इस मामले में अपनी बात रखें। शिक्षिका के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा है कि मामले की जानकारी नहीं थी। यह बहुत ही गंभीर मामला है। अगर ऐसा हुआ है तो यह बहुत ही संगीन मामला है। स्कूल के बच्चों इस तरह की शिक्षा देना ग़लत है। मामले की जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications