Bihar Police: महिला सिपाही को वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, पति भी पहुंचा सलाखों के पीछे, जानिए पूरा मामला
Bihar Police News: सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक पाने के लिए लोग किसी भी हदतक जा रहे हैं। पुलिस कर्मी भी कानून की धज्जियां सरेआम उड़ा रहे हैं, कार्रवाई भी हो रही है। इसके बावजूद भी लोग बाज़ नहीं आ रहा है। ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना का है।
एक महिला सिपाही, उसके पति और दोस्त को रील बनाने के चक्कर में ही सलाखों के पीछे जाना पड़ा। यह पूरा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र (पटना) के सभ्यता के द्वार के पास का है। आरोप है कि महिला सिपाही अमृता कुमारी ने पहले बिना बताये सिप्पी सिंह नाम की युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।

सिप्पी सिंह का आरोप है कि बिना बताए वीडियो बनाकर अपलोड कर दी थी, काफी मिन्नतें करने के बाद भी डिलीट नहीं की। गुरुवार को अमृता कुमारी (आरोपी महिला) सिप्पी को दिख गई। इसके बाद उसने फिर से वीडियो डिलीट करने कहा लेकिन अमृता, उसका पति और दोस्त सिप्पी के साथ बदमतीज़ी करने लगे।
सिप्पी सिंह के साथ मारपीट और छेडखानी भी की, इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर महिला सिपाही अमृता कुमारी (नालंदा जिला बल), उसके पति अजीत कुमार और दोस्त नीरज कुमार (पूर्वी चंपारण, निवासी) को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीतराम प्रसाद ने बताया कि तीनों पर मारपीट और छेड़खानी के आरोप थे। वर्दी में यह लोग रील बनाते थे। पूर्व में नालंदा जिला बल की महिला सिपाही अमृता कुमारी ने सिप्पी सिंह नाम की युवती का वीडियो बना लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस भी अगर दूसरों की तरह की कानून की धज्जियां उड़ाएगी तो फिर मनचलों और अपराधियों के तो हौसले बुलंद होंगे ही। इसलिए इस तरह की हरकत करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications