आंटी संग संबंध बना रहे थे पापा, पहुंचा बेटा और फिर नहीं लौटा

बच्चे को देख दोनों देवर और भाभी चौंक गए। पहले तो उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन बात को बिगड़ता देख बच्चे के पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पटना। देवर-भाभी के बीच चल रहे अवैध संबंध को अपनी आंखों से मासूम बच्चे ने देख लिया फिर भेद खुलने के डर से बच्चे के पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बच्चे की लाश को नहर के किनारे फेंक दिया। मामला राजधानी पटना के रानीगंज तालाब थाना क्षेत्र का है जहां पिछले कई वर्षों से देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध का खेल खेला जा रहा था। कई बार इसका विरोध युवक की पत्नी ने किया पर प्यार में अंधा देवर अपनी भाभी के लिए बुरी तरह मारपीट करता और अपनी पत्नी और बच्चे तक को घर से बाहर निकाल देता।

अंटी संग संबंध बना रहे थे पापा, पहुंचा बेटा और फिर नहीं लौटा

कुछ समय पहले शख्स की पत्नी अपने 8 साल के मासूम बच्चे को लेकर मायके चली गई। जहां काफी दिनों बाद परिवार वालों की आपसी सहमति से वापस उसे ससुराल भेजा गया। ससुराल आने के बाद भी उसके पति और भाभी के बीच नाजायज संबंध बनते रहे पर कल शाम जब दोनों बंद कमरे में अश्लीलता का खेल खेल रहे थे। तभी 8 साल का मासूम बच्चा वहां पहुंच गया। बच्चे को देख दोनों देवर और भाभी चौंक गए। पहले तो उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन बात को बिगड़ता देख बच्चे के पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शाम के अंधेरे में उसे नहर के किनारे फेंक घर पहुंच गया।

अंटी संग संबंध बना रहे थे पापा, पहुंचा बेटा और फिर नहीं लौटा

जानकारी के मुताबिक पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के वधू छपरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार और उसके बड़े भाई की पत्नी अनीता देवी (काल्पनिक नाम) के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनते थे। लेकिन हर बार इसे बकवास बताते हुए वो अपनी पत्नी और परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। इसी दौरान कल शाम जब दोनों बंद कमरे में प्यार का खेल खेल रहे थे तभी सुरेंद्र का 8 साल का बेटा वहां पहुंचा और अपनी आंखों के पिता की करतूतों को देख चिल्लाने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद हैवान पिता और आंटी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसे सड़क किनारे नहर के पास फेंककर दोनों भागने की फिराक में लगे हुए थे।

अंटी संग संबंध बना रहे थे पापा, पहुंचा बेटा और फिर नहीं लौटा

वहीं बच्चे की मां काफी देर तक बच्चे के न लौटने के कारण उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रही थी। तभी गांव वालों ने बताया कि नहर के किनारे एक बच्चे की लाश मिली है जब वो वहां पहुंची तो अपने मासूम बेटे की लाश देखकर जोर-जोर से रोने लगी और अपने पति के अवैध संबंधों का खुलासा किया। वहीं इस घटना को देखने के लिए मौके पर लगभग सैकड़ों लोग मौजूद थे फिर मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। इसके बाद उसके पिता और आंटी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करने लगी।

अंटी संग संबंध बना रहे थे पापा, पहुंचा बेटा और फिर नहीं लौटा

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बच्चे की मां सियामनी ने लिखित शिकायत देते हुए अपने पति और उसकी भाभी को आरोपी बनाया है और दोनों के अवैध संबंध के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि दोनों लाख विरोध करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाते थे। जब कभी इस बात का विरोध किया जाता तो हमारे साथ बुरी तरह मारपीट की जाती थी। इसी से तंग आकर मैं अपने मायके चली गई थी लेकिन आपसी समझौते के बाद मैं वापस लौटी। काफी देर से पति घर पर नहीं थे, इस कारण मैंने बच्चे को उन्हें बुलाने के लिए कहा लेकिन उन को बुलाने गया बच्चा फिर वापस नहीं लौटा।

वहीं लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र और अनीता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि अवैध संबंध का खुलासा हो जाने की वजह से बच्चे की हत्या कर दी। हालांकि दोनों बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये खुलासा हो सकेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है। लेकिन प्रथम दृष्टया से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई हो। फिलहाल दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+