Fake Currency Bihar: विशेष केमिल से बनाया जाली नोट, असली और नकली रुपये में फर्क कर पाना मुश्किल
Fake Currency Bihar। नवादा से अकबरपुर थाना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को भी नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। इसे अलावा पुलिस ने इन शातिरों के पास से मोबाइल भी बरामद किया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Fake Currency Bihar: बिहार में साइबर ठगों के बाद अब जाली नोटों का कोरोबार करने वाले गिरोह भी काफी सक्रिय हो गए। यह गैंग अपना कारोबार अंतर्राज्यीय स्तर पर अपने काम को अंजाम देता है। पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया। जाली नोट का कारोबार करने वाले एक दंपती को पुलिस ने लखीसराय के होटला से गिरफ्तार किया है। वहीं नवादा जिले से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गैंग के तीन अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे।

29 लाख रुपये नकली नोट ज़ब्त
पुलिस ने सोमवार को चारो आरोपियों से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नकली नोटों के कोरबार में शामिल संगठित गैंग का शिनाख्त किया है। इस गैंग का चेन देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। इस काम को अंजाम पश्चिम बंगाल से दिया जाता हैय़ पश्चिम बंगाल से ही देश के विभिन्न राज्यों में अवैध कारोबार का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाता है। पुलिंस ने आरोपियों के पास से 29 लाख नकली नोट बरामद किया है। 500 रुपये नोट के 100 पीस का बंडल बनाया था, टोटल 58 बंडल पुलिस ने जब्त किए हैं।

विशेष केमिकल में डुबाया जाता है नकली नोट
नकली नोट को इस तरह तैयार किया जाता था कि लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक एक विशेष केमिकल में नकली नोट को डुबाया जाता है, जिसके बाद वह नोट बिल्कुल असली नोट की तरह लगता है। नोट के असली और नकली होने में कोई फर्क ही नज़र नहीं आता है। इस तरह नोट तैयार कर बाज़ार में नोटों को फैला दिया जाता है। फर्जी नोट गैंग के लोग विभिन्न तरीक़े से बाज़ार में रुपये खपा देते थे।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है सरगना
पुलिस की मानें तो नकली नोट की बड़ी खेप को लखीसराय से नवादा में डिलीवर करवाने की कोशिश की जा रही थी। नकली नोटों के कारोबार कर रहे नेटवर्क पर पटना एसटीएफ भी नजर रख रही थी। एसपी पंकज कुमार मिश्रा ने मीडिया मे मुखातिब होते मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में नकली नोटों का कोरबार चला रहे गैंग का सरगना पश्चिम बंगाल का निवसी है। कुरियर के ज़रिए पश्चिम बंगाल से नकली नोट की खेप बिहार डिलिवर की जाती है।

4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह सभी नवादा जिले के निवासी हैं। लखीसराय पुलिस ने होटल आकाश से मनीष सिंह और उसकी पत्नी माधुरी देवी को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक बैग और एक थैला में रखे नकली नोट की बड़ी खेप भी ज़ब्त की है। आरोपी की पहचान भलुआ (पकड़ीवर्मा थाना क्षेत्र, नवादा) निवासी उदय सिंह के पुत्र मनीष सिंह और बहू माधुरी देवी के रूप में हुई है। इनकी ही निशानदेही पर राहुल सिंह और सतीश कुमार पुलिस ने गिरफ्तार किया। नवादा से अकबरपुर थाना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को भी नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। इसे अलावा पुलिस ने इन शातिरों के पास से मोबाइल भी बरामद किया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Cyber Scam: बिहार के मुख्यसचिव के खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश, 24 घंटे में शातिर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications