फेसबुक पर प्यार, होटल में सुहागरात फिर थाने पहुंचा दीवानों का हाईवोल्टेज ड्रामा

उनके परिवार वाले इस शादी को नामंजूर कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों का थाने पर जमावड़ा हो गया और कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा जिसे देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए।

पटना। बिहार के कटिहार जिले में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां Facebook पर चैटिंग करते-करते एक लड़की को लड़के से प्यार हो गया। Facebook के बाद दोनों ने फोन पर बातचीत करना शुरू किया और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा, फिर शादी की बात होने लगी। शादी करने के लिए दोनों राजी थे लेकिन उनके परिवार वाले शादी को नामंजूर कर रहे थे। जिसे देखते हुए लड़का लड़की दोनों घर से भागने का प्लान बनाने लगे और रात के अंधेरे में घर से निकलकर कटिहार पहुंच गए। जहां रातभर होटल में गुजारने के बाद सुबह पास के दुर्गा मंदिर में दोनों ने भगवान को साक्षी मानते हुए सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया और शादी रचा ली।

Facebook love turn to marriage, family stirred

शादी के बाद दोनों कटिहार जिले के एक होटल में रुके थे। वहीं घर से लड़की के भाग जाने के बाद उसके परिवार वालों ने नजदीकी थाने में लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को शादी की देर रात कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका अपने आप को बालिक होने और शादी करने की बात कह रहे थे। तो वहीं उनके परिवार वाले इस शादी को नामंजूर कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों का थाने पर जमावड़ा हो गया और कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा जिसे देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां दोनों प्रेमी जोड़े को एक होटल से बरामद किया गया था। लड़के पर आरोप था कि वो लड़की को जबरन भगाकर घर से ले आया है। लेकिन बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान मामले की हकीकत सामने आई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा थाने पर जमकर हंगामा मचाया जाने लगा। जहां लड़की के पिता उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। तो लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने को तैयार थी। वहीं लड़के के घर वाले दोनों को अपने घर में रखने को तैयार थे। फिर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कोर्ट में जज के सामने बयान दर्ज कराने की बात कही गई।

समस्तीपुर की रहने वाली लड़की बबिता को बेगूसराय के रहने वाले सौरव से फेसबुक के जरिए चैटिंग करते-करते प्यार हो गया। प्यार के बाद दोनों का मोबाइल पर इजहार हुआ और दोनों हमेशा साथ रहने के लिए घर से भाग निकले। कटिहार पहुंचकर दुर्गा मंदिर में उन्होंने शादी रचा ली। लेकिन लड़की के घर वाले इस शादी से नाखुश थे। इसीलिए उन्होंने नजदीकी थाने में लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया था। जिसे बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान ये पता चला कि दोनों प्रेम संबंध में घर से भागे थे और दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल दोनों को कोर्ट में बयान के लिए पेश करने की तैयारी की जा रही है। अब कोर्ट के आदेश का इंतजार है इसके बाद दोनों को छोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+