सड़क पर दो बच्चों की मां को दोनों बताने लगे अपनी-अपनी पत्नी और फिर...
पहला युवक उसे अपने बच्चे की मां बता रहा था तो दूसरा युवक अपनी दुल्हन। दोनों दावेदार पतियों की बात सुनने के बाद पुलिस कंचन से मामले की हकीकत पुछने लगी तो सारा माजरा सामने आ गया।
पटना। रास्ते में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गोद में दो बच्चों को लिए एक महिला को दो युवक अपनी पत्नी बता रहे थे। दोनों महिला का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच रहे थे और एक दूसरे से झगड़ रहे थे। जिसे देखने के लिए लगभग सौकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहला युवक उसे अपने बच्चे की मां बता रहा था तो दूसरा युवक अपनी दुल्हन। देखते ही देखते मामला उलझ गया और दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी और मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां पूछताछ के दौरान हकीकत जानने के बाद पुलिस का सर चकराने लगा।

सड़क पर ही होने लगा मेरी-मेरी
जानकारी के मुताबिक मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौक का है जहां महिला अपने बच्चे और पति के साथ कहीं जा रही थी। तभी अचानक एक युवक आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। इसे देखते हुए उसके पति द्वारा इसका विरोध किया गया तो दोनों में जमकर हंगामा होने लगा। आसपास के लोग जब तक मामला समझते तब तक इन दोनों के बीच मारामारी शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई।

दोनों दावेदारों ने रखी अपनी-अपनी बात
मामले की जानकारी देते हुए बिदुपुर के थानेदार विनोद यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान है पता चला है कि महिला के दोनों दावेदार युवक पति ही हैं। जहां कंचन के पहले पति धर्मेंद्र दास ने बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी और शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए थे लेकिन एक दिन अचानक कंचन कहीं फरार हो गई। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन वो कहीं नहीं मिली। वहीं जब दूसरे युवक के साथ उसे रास्ते पर देखा तो अपने साथ घर ले जाने की बात कहने लगा लेकिन उसके साथ एक युवक अपने आप को उसका पति बता रहा था। वहीं कंचन के उस प्रेमी अनिल ने बताया कि उसकी शादी भी कुछ महीने पहले मंदिर में हुई है और दोनों इस शादी से काफी खुश हैं।

दोनों ही निकले पति
दोनों दावेदार पतियों की बात सुनने के बाद पुलिस कंचन से मामले की हकीकत पुछने लगी तो सारा माजरा सामने आ गया। कंचन ने बताया कि मेरी शादी धर्मेंद्र के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद वो मेरे साथ शराब के नशे में काफी मारपीट करता था, उसी की वजह से मैने उसे छोड़ दिया लेकिन बार-बार वो जिद करके वापस बुला लेता था। इस दौरान मुझे दो बच्चे भी हुए जो धर्मेंद्र के ही हैं। बच्चे होने के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं आ रहा था। जिसके बाद मैं अनिल के संपर्क में गई और हम दोनों में प्यार हो गया। फिर घर से भागकर मैने अनिल के साथ शादी कर ली और अपने पहले पति से छुपकर रहने लगी। आज शहर जाके समय उसने हमें देख लिया और बीच सड़क पर मुझे और मेरे प्रेमी के साथ मारपीट करने लगा। फिलहाल मामले की हकीकत जानने के बाद पुलिस आपसी समझौते से सुलह कराने की कोशिश कर रही है लेकिन पहला पति उसे छोड़ने को तैयार नहीं है तो वहीं प्रेमी भी अड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications