Exit Poll Bihar: पार्टी टूटने के बाद चिराग पासवान ने बचाई पिता की शाख या नहीं, चाचा ने भी छोड़ा था साथ, जानिए
LJPR Exit Poll 2024: एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के लिए एग्जिट पोल कैसा रहा?, स्व. रामविलास पासवान की पार्टी टूटने के बाद चिराग पासवान अपने पिता की शाख बचा पाए या नहीं। इन सारे मुद्दों पर सियासी गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं।
चिराग पासवान के लिए एग्ज़िट पोल में खुशखबरी है, क्योंकि पिता के जाने के बाद जिस तरह से पार्टी टूटी। चिराग पासवान के पांव से रातोंरात ज़मीन खिसक गई थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक नए सिरे से पार्टी की नींव रखी।

चिराग पासवान ने पार्टी तो बना ली लेकि उनके चाचा पशुपति पारस ने पूरी चिराग पासवान को किनारा लगाने की पूरी कोशिश की। यहां तक के बयान दे दिया कि वह एनडीए में रहेगा या नहीं इसकी क्या गारंटी है। हमारे सामने का बच्चा है, उसे सियासी समझ नहीं है। कुल मिलाकर चिराग के हौसले को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वक्त की मार देखिए एनडीए ने चिराग पर भरोसा जताया और पशुपति पारस को ही किनारे कर दिया। चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के खाते में 5 सीट दे दी। इसके बाद चिराग ने अपने मुताबिक संबंधित सीटों पर उम्मीदवार उतारे और अब एग्जिट पोल में भी चिराग के लिए शुभ संकेत दिख रहे हैं।
इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल के मुताबिक बिहार में भाजपा 17 सीटें, JDU को 11 से 13 सीटें, लोजपा रामविलास को 3 से 4 सीटें जीत सकती है। एग्ज़िट पोल से तो यह लग रहा है कि चिराग की मेहनत रंग लाई है, लेकिन चुनाव के नतीजों के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पिछली बार एनडीए ने बिहार की 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार बिहार में एनडीए को झटका लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications