चलती भागलपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस से अलग होकर भाग गया इंजन!
पटना। बिहार के लखीसराय जिले में बुधवार की रात 2254 डाउन भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन के किऊल रेलवे स्टेशन पर पहुंची जिसके बाद वहां से चलने के दौरान चलती ट्रेन से इंजन अलग हो गया और 1 किलोमीटर तक ऐसे ही चलती रहा। जब इस बात की जानकारी ट्रेन में सवार लोगों को हुई तो ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बोगी से इंजन के अलग होने की बात रेलवे के वरीय अधिकारी को मिली जिसके बाद किसी तरह इस सिचुएशन को कंट्रोल करते हुए सभी स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन में सवार यात्रियों को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के लखीसराय जिले के किऊल-वंशीपुर स्टेशन के पास अचानक चलती ट्रेन से बोगी से इंजन अलग हो गया जिसके कारण लगभग 3 घंटे तक भागलपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस बीच रेलवे पटरी पर खड़ी रही। जब इस बात की सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों को मिली तो उनमें अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया लेकिन किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। फिर मामले की जानकारी रेलवे के वरिय अधिकारी को मिली तथा मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिलाते हुए शांत किया तथा इंजन को फिर वापस लाकर बोगी में जोड़कर करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं इस कारण किऊल-झाझा रेलखंड के डाउन रेलवे लाइन पर कई घंटों तक रेल का परिचालन ठप रहा। इस दौरान यात्रियों की काफी भीड़ भी रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिली।
इस घटना के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि डाउन भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन का किऊल रेलवे स्टेशन पर इंजन बदला जाता है और इसी दौरान वहां डीजल इंजन बदल कर उसमें इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया था। इलेक्ट्रिक इंजन लगाने के बाद ट्रेन किऊल रेलवे स्टेशन से खुल कर करीब 2 किलोमीटर ही चली थी कि अचानक बोगी इंजन से अलग हो गई।












Click it and Unblock the Notifications