Bihar News: बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है 'महंगाई का झटका', दर बढ़ाने पर मंथन शुरू, जानिए

Bihar Electricity Bill Update: बिहार में बिजली दर बढ़ बढ़ाने के लिए मंथन शुरू हो चुका है। इस बाबत बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने याचिका मंज़ूर कर ली है। मंगलवार को बिजली कंपनी की याचिका पर आयोग के सदस्य परशुराम सिंह और अरुण कुमार सिन्हा ने सुनवाई करते हुए इसे क़बूल कर लिया है।

आपको बता दें कि 1 अप्रील 2024 को बिजली दरों में 4.38 फीसदी इज़ाफ़ा का बिजली कंपनी ने प्रस्ताव दिया है। इस मामले बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने 25 दिसंबर तक बिजली कंपनी को दर बढ़ाने के प्रस्ताव को सार्वजनिक करने के लिए कहा है।

Electricity consumers may face the shock of inflation, Bihar Electricity Bill Update News hindi

15 जनवरी 2024 तक बिजली दरों में इज़ाफ़ा पर आम लोगों को सुझाव मांगे गए हैं। ईमेल, रजिस्टर्ड डाक या फिर विनियामक आयोग के दफ्तर जाकर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। आपको बता दें कि इस बाबत 19 जनवरी 2024 को जनसुनवाई की जाएगी।

उत्तर बिहार के दो शहर (मोतिहारी और पूर्णिया) में जनसुनवाई होगी, वहीं दक्षिण बिहार के दो शहर (बिहारशरीफ और सासाराम) में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगी। इसके बाद 1 फरवरी 2024 को ट्रांसमिशन कंपनी की याचिका पर पटना में जनसुनवाई का प्रोग्राम रखा गया है।

नॉर्थ एवं साउथ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 2 फरवरी 2024 को पटना में जनसुनवाई को होगी। इसके बाद मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह में बिजली दर पर फैसला आएगा। वहीं 1 अप्रैल 2024 से नई दर लागू की जाएगी।

आपको बता दें कि बिजली आपूर्ति के ख़र्च में हुए इज़ाफ़ा को देखते हुए बिजली कंपनी ने नये वित्तीय वर्ष (1 अप्रील 2024) से बिहार में 4.38 फीसदी बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इस साल भी बिजली कंपनी ने दर बढ़ाने का फ़ैसला लिया था, हालांकि बाद में प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बढ़े हुए दरों को नहीं लेने का फ़ैसला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+