Bihar News: एक बार फिर मानवता शर्मसार, महिला पर लगा चोरी का आरोप, ग्रामीणों ने दी तालिबानी सज़ा

Bihar Talibani Saza News: बिहार में आए दिन मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर पढ़ने को मिल रही है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें आरोपी को तालिबानी सज़ा देते हुए इंसानियत का क़त्ल किया गया है। ताज़ा मामला बगहा के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एर महिला को चोरी के आरोप मे तालीबानी सज़ा दी गई।

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र एक गांव में महिला पर चोरी का आरोप लगा। ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रखते हुए खुद ही सज़ा दे डाली। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला के बाल काटे और सड़कों पर घुमाया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पर गांव के ही एक परिवार के घर से कैश और ज़ेवर चोरी की कोशिश का आरोप लगा।

Ek bar phir manavta sharmshar woman accused of theft villagers gave Talibani Saza bihar news

स्थानीय लोगों की मानें तो महिला चोरी कर के भाग रही थी, इसी दौरान एक युवती ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने के बाद काफी लोग मौके पर इकट्ठा हुए और महिला को घेर लिया। आरोपी ने बचने की कोशिश में युवती पर नशीला पाउडर भी फेंक दिया। इससे युवती की तबीयत ख़राब हो गई।

आरोपी महिला की इस हरकत से ग्रामीण उग्र हो गए और आरो के बाल काटे, पिटाई करते हुए सड़को पर घुमाया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से महिला को छुड़ाते हुए हिरासत में लिया। वहीं ग्रामीण आरोपी महिला को पैदल थाने तक ले जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से स्थिति पर काबू किया और थाना लेकर गई।

इस पूरे मामले में वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महिला के पास से कुछ संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गहराई से तफ्तीश करते हुए दोषियों पर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+