Bihar News: शिक्षा माफिया बच्चा राय के घर ED की रेड, ज़मीन हड़पने का है आरोप
Bihar News: बिहार में ईडी की कार्रवाई बदस्तूर जारी है, पिछले दिनों कई ज़िले में ईडी की रेड पड़ी थी। वहीं अब बिहार टॉपर्स घोटाला मामला के आरोपी बच्चा राय के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रेड कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम बच्चा राय के घर और कॉलेज समेत विभिन्न ठिकानों पर छापे मारी कर रही है। विभिन्न जगहों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशासय द्वारा बच्चा राय पर ईडी द्वारा ज़ब्त ज़मीन हड़पने का भी आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय ने वैशाली ज़िले के भगवानपुर थाना में हाल ही में बच्चा राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें ज़मीन हड़पने का आरोप है। बिहार पुलिस से प्रवर्तन निदेशालय ने ज़मीन को दबंगों से छुड़वाने के लिए गुहार भी लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications