आईआरसीटीसी घोटाला: ईडी ने जब्त की लालू यादव परिवार की 45 करोड़ की संपत्ति

ED attaches land in name of Lalu Yadav family in Patna in IRCTC hotel allotment scam

पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव परिवार की करीब 45 करोड़ की सपंत्तियों को जब्त कर लिया है। ईडी ने लालू यादव की पत्नी, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, लालू यादव के बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव की तीन एकड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। लालू परिवार की इस संपत्ति की कीमत 44.7 करोड़ आंकी जा रही है। आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना की इस जमीन पर मॉल बनाया जा रहा था। आरोप है कि ये जमीन लालू परिवार को लीज पर होटल देने के बदले मिली थी इस मामले में सीबीआई भी लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ कर चुकी है।

ED attaches land in name of Lalu Yadav family in Patna in IRCTC hotel allotment scam

आपको बता दें कि ईडी के कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी राबड़ी देवी उपस्थित नहीं हुईं तो बीते हफ्ते ईडी टीम ने पटना में आकर राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इस मामले में भारती और अन्य लोगों से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुमार अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 22 मई को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले आयकर विभाग ने भी बेनामी संपत्ति मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार के छह सदस्यों पर बेनामी एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। छह सदस्यों में तेजस्वी यादव और लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, लालू की पत्नी राबड़ी देवी शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+