भ्रष्टाचार में ‘डबल इंजन की सरकार’ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर, सीवान में पुल गिरने पर बोले RJD नेता
Siwan Brideg Collapse: बिहार में पुल गिरने को लेकर सियासत तेज़ हो चुकी है। विभिन्न जिलों से पुल गिरने की लगातार ख़बरें मिल रही हैं। बुधवार को बिहार के सीवान ज़िले में 3 पुल टूटने की ख़बर सामने आई है। वहीं आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले 15 दिनों में प्रदेश में यह 7वीं घटना है।
सीवान में पुल गिरने पर राजद नेता अब्दुल जब्बार ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'डबल इंजन' की सरकार भ्रष्टाचार के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर है।

सीवान में एक दिन में 3 पुल गिरने की ख़बर तो आप लोगों के सामने ही है। वहीं बेतिया में बावड़ नदी के ऊपर बना पुल कभी भी गिर सकता है। पिछले 15 दिनों में यह 7वीं घटना है, जब प्रदेश में पुल गिरा है। आए दिन पुल गिर रहा है, लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
सीवान का ही मामला देखिए एक ही दिन में महाराजगंज इलाके में अचानक तीन पुल गिर गए। इससे कई गांवों के लोगों के बीच संपर्क टूट गया है। गंडक नदी के ऊपर पर बना 2 पुल टूटा, धमही नदी के ऊपर बना एक पुल टूटा। यह तो सुक्र मनाइए ऊपर वाले का कि पुल टूटने के दौरान कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया है।
पडाइन टोला (देवरिया पंचायत) और सिकंदरपुर नौतन के बीच गंडक नदी के उपर बना पुल टूटा। तेवथा पंचायत और तेघड़ा पंचायत के बीच धमही नदी के ऊपर बना पुल टूटा। बीते 22 जून को अहले सुबह पटेढ़ा बाजार और रामगढ़ा पंचायत को जोड़ने वाला पुल ढह गया था। यह पुल भी गंडक नदी के ऊपर ही बना था।
गंडक नदी पर बना पुल टूट जाने के बाद प्राइम टोला (देवरिया पंचायत) के पुल पर मरम्मत कार्य किया गया, लेकिन 10 दिन बाद ही यह पल भी टूट गया। यह 'डबल इंजन' की सरकार का काम है, जो कि रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। एक दिन आएगा जब भ्रष्टाचार में 'डबल इंजन' की सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications